एक्सप्लोरर

'भरोसा करिए, केजरीवाल जो वादा करते हैं वो...' AAP प्रत्याशी के लिए भगवंत मान ने किया रोड शो

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के पटेल नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश रत्न के लिए रोड शो किया. उन्होंने जनता से अपील की कि आम आदमी पार्टी को वोट दें.

Bhagwant Mann Roadshow: दिल्ली के पटेल नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश रत्न के रोड शो में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए उन्होंने रोड शो के दौरान जनता से अपील की कि वह अरविंद केजरीवाल के काम को देखते हुए आम आदमी पार्टी को वोट करें.

पटेल नगर से 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से राजकुमार आनंद उम्मीदवार थे और उन्होंने इस विधानसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी जिसके बाद उन्हें अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री भी बनाया गया था.लेकिन हाल ही में राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया और बीजेपी ने उन्हें पटेल नगर विधानसभा सीट से इस बार अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने युवा नेता प्रवेश रत्न पर इस पर दांव खेला है. 

पटेल नगर में चुनाव दिलचस्प

पटेल नगर में चुनाव बेहद दिलचस्प है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी में सीधी टक्कर देखी जा रही है जहां आम आदमी पार्टी के पुराने और दिग्गज नेता राजकुमार आनंद बीजेपी का दामन थाम कर बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं और आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती दे रहे हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी ने राजकुमार आनंद के खिलाफ युवा और जुझारू नेता प्रवेश रत्न को चुनाव मैदान में उतार कर कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है. 

पटेल नगर विधानसभा में आम आदमी पार्टी की जमीन को और मजबूत करने के लिए आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो करके प्रवेश रत्न के लिए वोट मांगा और कहा जिस तरीके से अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में दिल्ली के विकास के लिए काम किया है. दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली पानी शिक्षा दी है और आगे इसे जारी रखने के लिए अरविंद केजरीवाल को लाएं.

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महिलाओं को ₹2100 सम्मान राशि और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देने का वादा भी अरविंद केजरीवाल ने किया है तो अरविंद केजरीवाल जो वादा करते हैं वह पूरा करते हैं और उन पर भरोसा करिए. भगवंत मान ने दावा किया कि उन्होंने जो कहा है वह करेंगे और उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि अरविंद केजरीवाल के हर एक वादे को आम आदमी पार्टी की सरकार पूरा करेगी. भगवंत मान ने कहा कि विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम काम की राजनीति करते हैं वह नाम की. हम विकास की बात करते हैं, वह नफरत की. 

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आप प्रत्याशी प्रवेश रत्न और दिल्ली की पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय मौजूद रही. साथ ही भारी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में छात्रों के लिए फ्री बस, मेट्रो टिकट को लेकर भी ऐलान... अरविंद केजरीवाल की बड़ी घोषणा

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget