एक्सप्लोरर

सड़कों पर जीवन बचा रही, मान सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स

पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स के गठन से सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने में सफलता मिली है. इस फोर्स ने 8,075 से अधिक लोगों को प्राथमिक चिकित्सा देकर घर भेजा है.

पंजाब के एक हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक अपना संतुलन खो बैठा. बाइक के गिरते ही, नवयुवक बेहोश हो गया. अभी 5-7 मिनट बीते होंगे, कि बाइक से दो लोगों पहुंचे, पीछे से एक एम्बुलेंस आई और नौजवान को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी जान बच गई.

ये कोई कहानी नहीं है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में अब ऐसी व्यवस्था आम बात है. यह संभव हुआ है, पंजाब में गठित सड़क सुरक्षा फोर्स से. इसके गठन से पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के प्रयास में अधिकतर मामलों में सफलता मिली है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस है एसएसएफ

पंजाब एसएसएफ में डीएसपी रैंक के छह अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.

साथ ही 1,625 एनजीओ और ईपीओ के माध्यम से काम किया जा रहा है. 144 अत्याधुनिक वाहनों के बेड़े के साथ सड़क सुरक्षा फोर्स लोगों की जान बचाने के लिए पंजाब की सड़कों पर मुस्तैद है.

तत्काल प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के अस्पताल पहुंचने पर तत्काल इलाज की व्यवस्था है. सड़क सुरक्षा फोर्स ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल 8,075 से अधिक लोगों को प्राथमिक चिकित्सा देकर घर भेजा है. जबकि 7,280 घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

सड़क दुर्घटना में मृत्युदर में आई कमी

सड़क सुरक्षा फोर्स के गठन के और प्रभावी मदद के चलते पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में भारी कमी आई है. सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या में वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में 45.5 प्रतिशत की कमी आई है. दुर्घटनाओं में घायलों को बचाने के साथ ही यह फोर्स ऐसे अनेक संदिग्धों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सौंप चुकी है, जो आर्म्स और ड्रग के तस्करी के मामलों में शामिल रहते हैं. पंजाब के निवासियों के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स वरदान बन गई है.

डिस्क्लेमर: ये फीचर आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या इसमें व्यक्त विचारों का समर्थन नहीं करता है. हम किसी भी तरह से इस लेख में कही गई सभी बातों और/या इसमें बताए गए/प्रदर्शित विचारों, राय, घोषणाओं आदि की पुष्टि नहीं करते. एबीपी न्यूज़ इसके लिए जिम्मेदार और/या उत्तरदायी नहीं होगा. दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए फैसला लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget