एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Costly: भगवंत मान सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाया वैट, कैबिनेट बैठक में गुपचुप तरीके से मिली मंजूरी, जानिए क्या पड़ेगा असर

Punjab Government Hike VAT: शनिवार को हुए कैबिनेट बैठक में गुपचुप तरीके से फैसला लिया गया. जिसके बाद आज पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया गया है. बढ़ी हुई कीमतें शनिवार रात 12 बजे से लागू हो चुकी है.

Petrol Diesel Price Hike: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के लोगों को बड़ा झटका दिया है. पंजाब में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को बढ़ा दिया गया है. बढ़ी हुई कीमतें शनिवार रात 12 बजे से लागू हो चुकी है. अब पंजाब में पेट्रोल की कीमत 98.65 रुपये प्रति लीटर तो डीजल की कीमत 88.95 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यानि अब लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी. 

अप्रैल 2022 से स्थिर बने है पेट्रोल-डीजल के दाम
आपको बता दें कि यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब पेट्रोल और डीजल के दाम में पिछले साल से भी ज्यादा समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है. अप्रैल 2022 से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने है. राजधानी दिल्ली की अगर बात करें तो वहां भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

पेट्रोल-डीजल पर कितनी फीसदी हुई बढ़ोतरी
पंजाब सरकार की तरफ से जो पेट्रोल वैट दर में बढ़ोतरी की गई है वो करीब 1.8 फीसदी है. जिससे 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं डीजल में 1.13 फीसदी वैट दर में बढ़ोतरी हुई है, जिससे 90 पैसे प्रति लीटर डीजल के अब ज्यादा चुकाने होंगे. रात 12 बजे के बाद ये बढ़ी हुई कीमतें लागू हो चुकी है. 

कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी
मीडिया रिपोर्टस की माने तो शनिवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक में गुपचुप तरीके से वैट में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी गई है. शनिवार देर रात इसका नोट‍िफ‍िकेशन भी जारी किया गया है. दरअसल आर्थिक संकट से जूझ रही पंजाब सरकार को ईंधन पर वैट में बढ़ोतरी से अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है. आपको बता दें कि इसी साल फरवरी के महीने में पंजाब में पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था. वहीं पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार की अगर बात करें तो उस समय सीएम रहे चरणजीत सिंह चन्नी ने पेट्रोल-डीजल पर वैट के दाम घटाए थे. जिससे पंजाब के लोगों को राहत मिली थी. 

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Birthday: सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर भावुक हुईं मां, कहा- ‘हमेशा अपने आसपास महसूस करती हूं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget