एक्सप्लोरर

Punjab News: भगवंत मान की चुनाव आयोग से अपील, रविदास जयंती के लिए आगे बढ़ाई जाए मतदान की तारीख

Punjab Election: रविदास जयंती की वजह से पंजाब के सभी दल मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने की अपील कर रहे हैं. चुनाव आयोग ने इस बारे में एक मीटिंग बुलाई है.

Punjab News: गुरु रविदास जयंती के चलते पंजाब विधानसभा चुनाव को आगे बढ़ाने की मांग करने वालों में आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गई है. आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के मुखिया भगवंत मान (Bhagwant Mann) का कहना है कि चुनाव आयोग को मतदान की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार करना चाहिए. इससे पहले सीएम चरणजीत चन्नी (Charanjit Channi) समेत अमरिंदर सिंह और बीजेपी भी चुनाव आयोग के सामने यह मांग रख चुके हैं. 

भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव को एक हफ्ता आगे बढ़ाने की अपील की. उन्होंने कहा, ''16 फ़रवरी को श्री गुरु रविदास जी का गुरु पर्व है. लाखों की संख्या में लोग नतमस्तक होने के लिए बनारस जाते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग अगर पंजाब के चुनाव को एक सप्ताह आगे कर दे तो लाखों लोगों की भावनाओं की क़दर होगी.''

कैप्टन अमरिंदर सिंह और बीजेपी की ओर से रविवार को चुनाव आयोगन के मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की गई. इससे पहले, बहुजन समाज पार्टी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी निर्वाचन आयोग से इसी तरह का अनुरोध किया था.

चुनाव आयोग ने बुलाई मीटिंग

गुरु रविदास की जयंती 16 फरवरी को है. भाजपा की पंजाब इकाई के महासचिव सुभाष शर्मा ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे एक पत्र में चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा, ''राज्य में अनुसूचित जाति समुदाय सहित गुरु रविदास जी के अनुयायियों की अच्छी खासी आबादी है, जो पंजाब की आबादी का लगभग 32 प्रतिशत है.''

चुनाव आयोग की ओर से इस मांग पर विचार करने के लिए एक मीटिंग बुलाई गई है. चुनाव आयोग सोमवार शाम तक यह बता सकता है कि मतदान की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं.

Punjab Coronavirus Update: पंजाब में सामने आए कोरोना के 7,396 नए मामले, 13 लोगों की जान गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget