एक्सप्लोरर

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का अरविंद केजरीवाल ने किया दौरा, देखें तस्वीरें और वीडियो

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार हर परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा रही है.

पंजाब भीषण बाढ़ की चपेट में है. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (4 सितंबर) को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया.

इसके बाद उन्होंने कहा कि लोगों के दुख-दर्द को करीब से महसूस किया, पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की और राहत सामग्री भी वितरित की.


पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का अरविंद केजरीवाल ने किया दौरा, देखें तस्वीरें और वीडियो

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''इस कठिन समय में पंजाब सरकार हर परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है. हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा रही है.'' उनके साथ पंजाब में आप के अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मौजूद थे.


पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का अरविंद केजरीवाल ने किया दौरा, देखें तस्वीरें और वीडियो

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अकेले नहीं हैं, पूरा देश उनके साथ है. हमें पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर इस आपदा से जल्द बाहर निकलेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''1988 के बाद 37 साल में पहली बार पंजाब इतनी भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है. लेकिन हमारी सरकार, मंत्री, विधायक, अधिकारी और हमारे वॉलंटियर्स दिन-रात लोगों की मदद करने और राहत कार्यों में लगे हुए हैं.'' 

उन्होंने कहा, ''जो लोग गांव छोड़ने से इंकार कर रहे हैं उनके पास उनके घर तक मदद पहुँचाई जा रही है. राहत शिविरों में रहने आए लोगों के लिए वहाँ पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं. हर गांव के लिए एक गज़ेटेड अधिकारी नियुक्त है ताकि लोगों को मदद के लिए भटकना न पड़े.  संकट बड़ा है, पर उससे भी बड़ा है पंजाबियों का जज़्बा और एक-दूसरे की मदद करने की भावना. यही Spirit हमें जल्द इस आपदा से बाहर निकालेगी.''

 

केजरीवाल ने कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. वो बुधवार शाम पंजाब पहुंचे थे. पंजाब इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ आपदाओं में से एक का सामना कर रहा है. यह बाढ़ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ मौसमी छोटी नदियों के उफान पर बहने के कारण आए हैं.

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में जमीन खरीद पर घिरी PCA, ED की चिट्ठी के बाद अध्यक्ष पर भड़के BJP नेता
पंजाब में जमीन खरीद पर घिरी PCA, ED की चिट्ठी के बाद अध्यक्ष पर भड़के BJP नेता
परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला
परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget