एक्सप्लोरर

Punjab Flood: 'किसी राज्य सरकार ने इतने बड़े ऐलान नहीं किए', मान सरकार के फैसले पर बोले अरविंद केजरीवाल

Punjab Flood Relief: पंजाब की आप सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की घोषणा की है, जिसमें सीएम भगवंत मान ने कई बड़े ऐलान किए हैं. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने इन घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया है.

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे लोगों के लिए खजाना खोल दिया है. बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सोमवार (8 सितंबर) को सीएम भगवंत मान से कई बड़े एलान किए. "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सीएम भगवंत मान द्वारा की गई घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक देश की किसी भी राज्य सरकार ने अपने लोगों के लिए इतने बड़े ऐलान नहीं किए. अस्पताल में बीमार हालत में भी भगवंत मान को पंजाबियों की चिंता है. उन्होंने अपने एलान में सबका ख्याल रखा है.

राहत दिलाने के लिए किए कई बड़े ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि पंजाब पर कुदरत की बहुत बड़ी मार पड़ी है. ऐसे समय में पंजाबियों ने हौसले, हिम्मत, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा की मिसाल दी है. आम आदमी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता भी लोगों के बीच कई दिनों से रात दिन सेवा कर रहे हैं. सोमवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान साहब ने लोगों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. ये ऐलान ऐतिहासिक हैं. आज तक देश की किसी भी सरकार ने अपने लोगों के लिए इतने बड़े ऐलान नहीं किए. पंजाब का ख़ज़ाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खोल दिया गया है. मान साहब ने हर पक्ष और हर ज़रूरत का ख्याल रखा है. अस्पताल में बीमार हालत में भी वे पंजाबियों की तकलीफ़ को कैसे कम करें, यही सोच रहे थे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कार्यकर्ता को ये सुनिश्चित करना है कि कैसे मान साहब का हर ऐलान जनता तक पहुंचे. अब पूरे सरकारी तंत्र को और आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता को ये सुनिश्चित करना है कि कैसे मान साहब का हर ऐलान जनता तक पहुंचे. ये पुण्य का काम है. सब लोग पीड़ितों की खूब सेवा करो. वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह.

मनीष सिसोदिया ने की जमकर तारीफ

उधर, "आप" के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी सीएम भगवंत मान द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किए गए ऐतिहासिक एलान की जमकर तारीफ की. उन्होंने एक्स पर कहा कि पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान जी आज फिर पंजाबियों के सच्चे हमदर्द बनकर सामने आए हैं.अस्पताल में रहते हुए भी उनके दिल में सिर्फ़ एक ही चिंता रही कि पंजाब में आई बाढ़ से उपजे हालातों में अपने लोगों का दुख कैसे कम किया जाए.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सोमवार को भगवंत मान ने जो ऐतिहासिक फ़ैसले बाढ़ पीड़ितों के लिए लिए हैं, वैसा देश के इतिहास में शायद ही किसी सरकार ने किया हो. मक़सद एक ही है- हर घर, हर किसान, हर मज़दूर को राहत पहुंचे. ये है पंजाब के बेटे का अपने परिवार के लिए अटूट प्यार और सेवा का भाव. वाहेगुरु की कृपा से पंजाब इस कठिन घड़ी से और मज़बूत होकर निकलेगा.

बाढ़ से मरने वाले लोगों के परिवार को दिए जाएंगे 4 लाख रुपये

उल्लेखनीय है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्वस्थ चल रहे हैं. उसके बाद भी वह चिंतित हैं कि बाढ़ प्रभावित पंजाब के लोगों की कैसे ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सके. बीमार हालत में ही उन्होंने सोमवार को कैबिनेट मीटिंग की और बाढ़ पीड़ितों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की. इन घोषणाओं के मुताबिक, 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा किसानों को मुआवजा मिलेगा, जिसका चेक सीधे उनके हाथ में सौंपा जाएगा. बाढ़ से मरने वाले लोगों के परिवार को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे, सर्वे करके घरों के नुकसान की भरपाई की जाएगी. बाढ़ पीड़ित किसानों की को-ऑपरेटिव सोसाइटी व एग्रीकल्चर बैंकों से लिए गए कर्ज की किश्त 6 महीने टाल दी गई है और पशुओं के नुकसान पर सहायता राशि दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget