एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मनोहर लाल खट्टर सहित इन नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और आप के ही नेता अनुराग ढांडा की प्रतिक्रिया आई है.

Arvind Kejriwal Arrested: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जांचें, छापे, गिरफ्तारी, भाजपा का दमन जारी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुनावों के समय में गिरफ्तारी साफ दर्शाता है कि भाजपा इंडिया गठबंधन से डरती है और जनता इसका परिणाम भाजपा को लोकसभा चुनावों में हाथ मज़बूत करके दिखाएगी.

वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सत्ता जाने का डर, बेइंतहा नफ़रत,हर आवाज़ को दबाने की साज़िश, चौतरफ़ा दबिश की राजनिती, यही है न्यू इंडिया. पहले हेमंत सोरेन, अब अरविंद केजरीवाल, कल कोई और. ये प्रजातंत्र और संविधान के खात्मे की साजिश है. देश के 140 करोड़ देशवासियों को मिलकर इस षड्यंत्र का सामना करना है.

मनोहर लाल खट्टर की भी आई प्रतिक्रिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एक बार फिर सिद्ध हो गया कि भारत में कानून के उपर कोई नहीं है चाहे उसका पद कितना भी बड़ा क्यों न हो.

‘शेर को पिंजरे में कैद करना चाहते हैं’
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 9 साल पहले केजरीवाल ने बता दिया था, ये अब सबको पता चल गया. केजरीवाल से सीधे लोकतांत्रिक मुकाबले में डरते हैं पीएम मोदी, इसलिए पीठ पीछे वार कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में बीजेपी हार रही है. शेर को पिंजरे में कैद करना चाहते हैं. 

बता दें कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था. जिसको लेकर विपक्षी दल बीजेपी पर जांच एजेंसियों का गलत तरीके से उपयोग करने का आरोप लगा रहे है.

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrested: हरियाणा CM आवास का घेराव करेगी AAP, कहा- 'I.N.D.I.A गठबंधन से अलग होने बनाया जा रहा दबाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget