एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मनोहर लाल खट्टर बोले-, 'ऐसे लोगों को...'

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी बीजेपी को घेर रही है. इसी बीच हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है.

Arvind Kejriwal Arrest News: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि जैसे कर्म किए हैं वैसा भुगतेंगे, क्योंकि वो भी हमेशा कहते रहे हैं कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, ये एजेसियां कुछ करती नहीं हैं. ऐसे लोगों को पकड़कर जेल के अंदर डालती क्यों नहीं है. अब वहीं चीजें उनके सामने आ रही हैं.

अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद से विपक्षी पार्टियां जहां बीजेपी को घेर रही हैं. वहीं बीजेपी भी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रही है.

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की आई थी प्रतिक्रिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की भी प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा कि पहले होती थी विदुर नीति, फिर आई चाणक्य नीति और अब आई है केजरी नीति, केजरी नीति ये कहती है कि इनके नेता ऐसे काम करें जो जेल में चले जाएं. जेल में जाकर वहां से सरकार चलाई जाएगी. ये नई नीति का इजाद किया है केजरीवाल ने. अनिल विज ने कहा कि मैं तो कहता हूं कि अच्छा हो गया, अब कोरम पूरा हो गया. अब वहीं बैठकर मीटिंगे करा करें. वहां शांत चित एकाग्र होकर अपनी बैठकें करें.

केजरीवाल की गिरफ्तारी का AAP ने किया विरोध
हरियाणा आप के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए इस अघोषित आपातकाल बताया था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि बीजेपी इंडिया गठबंधन से घबरा गई है. बीजेपी अरविंद केजरीवाल को रोकने की साज़िश रच रही है. उनके ऊपर इंडिया गठबंधन से अलग होने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन बीजेपी नहीं जानती है कि अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा देश खड़ा है. 

यह भी पढ़ें: Haryana: होली पर अनिल विज की नाराजगी दूर करने पहुंचे पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget