एक्सप्लोरर

अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो गुर्गे हथियार समेत गिरफ्तार

Gangster Goldy Brar: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. इन्होंने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में एक वारदात को अंजाम दिया था.

Punjab News: पंजाब की अमृतसर पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो गुर्गों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है. इस संबंध में अमृतसर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति गोल्डी बराड़ के गुर्गे हैं और वे गोल्डी बराड़ के निर्देश पर ही काम कर रहे थे.

कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में एक वारदात को अंजाम दिया था जिसमें इन्होंने सुरक्षा एजेंसी के मालिक पर करीब आठ राउंड फायरिंग की थी. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दोनों व्यक्ति गोल्डी बराड़ के निर्देश पर काम कर रहे थे. इनकी पहचान हर्षदीप सिंह और गुरशरणप्रीत सिंह के रूप में की गई है.

पुलिस ने कहा कि वो मोहाली में घटना को अंजाम देने के बाद फरीदकोट से पटियाला होते हुए अमृतसर पहुंचे और यहां से उन्हें ट्रेन से मुंबई जाना था. लेकिन पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें काबू करने में सफलता हासिल कर ली है.

पुलिस ने कहा कि जिस टैक्सी में वो पंजाब में सफर कर रहे थे उसके मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जिसे अमृतसर पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने बताया कि इन दोनों का गोल्डी बराड़ से सीधा संबंध था और गोल्डी बराड़ ने इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन्हें 3 लाख रुपये भी भेजे थे.

उन्होंने कहा कि फिलहाल अमृतसर पुलिस ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो लोगों को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने एक 30 बोर की पिस्तौल और एक एमएम की मजबूत पिस्तौल बरामद की है. इनके पास से एक नाइन एमएम की देसी पिस्तौल और एक देसी 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की गई है. बताया की वह इसकी भी जांच कर रहे हैं कि इन्होंने कहीं अमृतसर में किसी घटना को अंजाम तो नहीं देना था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

(गगनदीप सिंह की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT बढ़ाया, जानें नई कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget