एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: क्या अमृतपाल सिंह कल संसद में लेंगे शपथ? लिस्ट में दिया गया नाम

Amritpal Singh News: पंजाब के जिन 13 सांसदों को मंगलवार को संसद भवन में शपथ दिलाई जाएगी, उस लिस्ट में अमृतपाल सिंह का नाम भी शामिल है. ऐसे में सवाल है कि क्या शपथ के लिए अमृतपाल सिंह की रिहाई होगी?

Amritpal Singh Latest News: सोमवार को 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है. एनडीए के कई बड़े सांसद शपथ ले रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के नेता संसद परिसर में संविधान की प्रति लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब के सांसदों के शपथ ग्रहण के लिए 25 जून का दिन तय किया गया है. संसद की तरफ से शपथ लेने वाले 13 सांसदों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. लिस्ट में पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले अमृतपाल सिंह का नाम भी शामिल है. ऐसे में क्या अमृतपाल सिंह भी शपथ लेने के लिए खडूर साहिब पहुंचेगे?

बता दें कि साल 2023 में वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह की एनएसए कानून के तहत गिरफ्तारी हुई थी. अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है. एनएसए कानून के तहत सरकार बिना किसी औपचारिक आरोप के 12 महीने तक व्यक्ति को हिरासत में रख सकती है.

अमृतपाल सिंह के जेल में एक साल पूरा होने के बाद एनएसए को बढ़ा दिया गया था. इस वजह से वे अभी जेल से बाहर नहीं आ सकते और न ही 25 जून को संसद में शपथ ले सकते हैं. वहीं अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा की तरफ से कहा गया कि संसद कार्यालय की तरफ से चुने गए सांसदों को शपथ के लिए फोन कर जानकारी दी जाती है. अमृतपाल सिंह की तरफ से भी फोन नंबर दर्ज करवाया गया है, लेकिन उसपर कोई जानकारी नहीं मिली है.

डीसी कार्यालय और गृह विभाग को भेजी गई एप्लिकेशन
एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा के अनुसार, अमृतपाल सिंह की बेल के पंजाब सरकार के गृह विभाग और डीसी कार्यालय में एप्लिकेशन भेजी जा चुकी है. जब अमृतपाल सिंह के नाम ऑर्डर निकलेंगे, तब उन्हें जेल से बाहर लाकर संसद ले जाया जाएगा और सांसद की शपथ दिलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले भगवान राम की शरण में हरियाणा सरकार, मंत्रियों-विधायकों के साथ CM नायब अयोध्या रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget