एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव से पहले भगवान राम की शरण में हरियाणा सरकार, मंत्रियों-विधायकों के साथ CM नायब अयोध्या रवाना

Haryana CM Nayab Singh Saini Ayodhya Visit: हरियाणा के सीएम नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री और विधायक आज एक दिन के उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. वे सभी अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने जा रहे हैं.

Haryana Government Ayodhya Visit: हरियाणा में लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपना पुराना प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई, पिछले बार 10 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी इस बार 5 सीटों पर ही सिमटकर रह गई. लेकिन, प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने है, जिसको लेकर बीजेपी की तरफ से खास रणनीति बनाई जा रही है. इसी बीच आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए रवाना हुए हैं. 

अयोध्या जाने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने आज हम सबकों ये अवसर मिला है कि सभी मंत्रिगण भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे. पूरा प्रदेश खुशहाल हो, विकास में आगे बढ़े. ऐसी कामना हम भगवान श्रीराम से करते हैं.

मुख्यमंत्री के साथ 13 मंत्री, 19 विधायक भी मौजूद  
अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन के लिए सीएम नायब सिंह सैनी के साथ स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के अलावा 13 मंत्री और 19 विधायक भी मौजूद हैं. बता दें कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात, उतराखंड के मुख्यमंत्री व कई राज्यों के राज्यपाल भी अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं.

अयोध्या में गेस्ट हाउस के लिए आवेदन करेगा हरियाणा
अयोध्या में गेस्ट हाउस बनाने के लिए जमीन खरीदने के लिए गोवा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की तरफ से आवेदन किए जा चुके हैं. अब हरियाणा सरकार भी इसके लिए आवेदन करेगी.

सरकार करवा रही है मुफ्त तीर्थ यात्रा
बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन से अयोध्या के दर्शन करवाए जा चुके हैं. वहीं कई शहरों से मुख्यमंत्री नायब सैनी भी अयोध्या यात्रा के लिए बसों को रवाना कर चुके हैं. इन बसों में 60 साल से ज्यादा आयु वाले और 1 लाख 80 हजार से कम वार्षिक आय वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई गई है.

यह भी पढ़ें: Punjab: दूध लेने गई थी पत्नी, उतनी देर में शख्स ने मां-बेटी और कुत्ते को मारी गोली, खुद भी किया सुसाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget