एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Case: DGP गौरव यादव बोले- 'पंजाब में कानून का राज, बेहतर होगा कि अमृतपाल सिंह...'

Amritpal Singh News: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कानून के तहत वांछित लोगों को कानूनी के समक्ष समर्पण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सबको कानूनी अधिकार प्राप्त हैं और कानूनी प्रक्रिया भी है.

Punjab DGP On Amritpal Singh: पंजाब (Punjab) में खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश के बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने सोमवार को कहा कि वांछित लोगों को कानून के समक्ष समर्पण कर देना चाहिए. अमृतपाल सिंह के सरेंडर को लेकर के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि पुलिस कानून के तहत वांछित लोगों को पकड़ लेगी और बेहतर होगा कि ऐसे लोग कानून के सामने समर्पण कर दें. अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है जब पुलिस ने उसके और सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी.

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से समर्थन प्राप्त शरारती तत्वों की साजिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. अमृतपाल सिंह के किसी धार्मिक स्थल पर शरण लेने की खबरों के बीच डीजीपी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल व्यक्तिगत कारणों के लिए नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "धार्मिक स्थलों का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए."

'पंजाब में शांति को भंग नहीं होने दिया जाएगा'

पंजाब पुलिस प्रमुख ने कहा कि राज्य में कड़ी मेहनत से स्थापित की गई शांति को भंग नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा, "यहां पंजाब में स्थिति बिल्कुल सामान्य है." डीजीपी ने कहा, "अमेरिका और कनाडा में रहने वाले हमारे पंजाबी भाइयों को मैं बताना चाहता हूं कि राज्य में पूरी तरह से शांति है. यहां कानून का राज है. आप स्वयं आकर देख सकते हैं. आप यहां अपने रिश्तेदारों से बात करें. अगर पंजाब के बारे में आपकी कोई गलत धारणा है तो उन्हें इसे दूर कर देना चाहिए."

शरारती तत्वों से सख्ती से निपटेंगे- गौरव यादव

अमृतपाल सिंह के संदर्भ में गौरव यादव ने कहा कि कानून के तहत वांछित लोगों को कानूनी के समक्ष समर्पण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सबको कानूनी अधिकार प्राप्त हैं और कानूनी प्रक्रिया भी है. पुलिस प्रमुख ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की और कहा, "हम पंजाब में शांति बनाए रखेंगे. हम शरारती तत्वों से सख्ती से निपटेंगे."

डीजीपी ने की शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना

इससे पहले गौरव यादव ने सोमवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका. बाद में ट्विटर पर डीजीपी ने कहा कि उन्होंने बैसाखी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा, "आज मैंने अमृतसर में श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और राज्य में शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की. आगामी बैसाखी पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. पंजाब पुलिस राज्य को सुरक्षित रखेगी."

ये भी पढ़ें- Papalpreet Singh Arrested: कौन है पपलप्रीत सिंह? जिसे पंजाब पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget