एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrested: डिब्रूगढ़ जेल पहुंचा अमृतपाल सिंह, सामने आई पहली तस्वीर, 9 साथी पहले से हैं वहीं कैद

Amritpal Singh Police Custody: अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस गिरफ्तार करके असम के डिब्रूगढ़ लाई है, लेकिन इससे पहले अमृतपाल के 9 साथियों जिनमें पप्पलप्रीत सिंह, दलजीत कलसी, बंसत सिंह आदि भी इसी जेल में बंद हैं.

Amritpal Singh Arrested: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आज यानी रविवार को पंजाब पुलिस असम के डिब्रूगढ़ जेल लेकर पहुंची. वहीं अमृतपाल सिंह के 9 साथियों को पहले ही पंजाब पुलिस ने NSA के तहत गिरफ्तार करके असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया था. अब अमृतपाल सिंह के पहुंचने की खबरों को देखते हुए डिब्रूगढ़ जेल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वहीं जेल परिसर के चारों ओर असम पुलिस के विशिष्ट ब्लैक कैट कमांडो, सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) और जेल सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

अमृतपाल के ये साथी भी डिब्रूगढ़ जेल में बंद

दरअसल, अमृतपाल सिंह को आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार करके असम के डिब्रूगढ़ लाई है, लेकिन इससे पहले अमृतपाल के 9 साथियों जिनमें पप्पलप्रीत सिंह, दलजीत कलसी, बंसत सिंह, गुरमीत सिंह भुखनवाला, भगवंत सिंह, हरजीत सिंह, कुलवंत सिंह ढलीवाल, गुरिंदरपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह पर NSA लगाकर डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था. सुरक्षा के लिहाज से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद इन्हें यहां शिफ्ट किया था.

रोडेवाला गांव के गुरुद्वारे से हुआ गिरफ्तार

आपको बता दें कि, पंजाब पुलिस ने एक महीने से ज्यादा समय से फरार अमृतपाल सिंह को आज सुबह लगभग छह बजकर 45 मिनट पर रोडे गांव से गिरफ्तार किया था. ‘वारिस पंजाब दे’ (डब्ल्यूपीडी) के चार सदस्यों को 19 मार्च को यहां लाए जाने के बाद से जेल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह मोगा जिले के रोडेवाला गांव के गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया है. अमृतपाल 36 दिनों से फरार चल रहा था. एनएसए के तहत अमृतपाल की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस अमृतपाल की कई दिनों से देश के कई हिस्सों में तलाश कर रही थी.

यह भी पढ़ें- Amritpal Singh Arested: कौन है दुबई से लौटा अमृतपाल सिंह, जो पंजाब पुलिस के लिए बन गया था 'सिरदर्द'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget