एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: ISI का प्लान B एक्टिव, डेरों पर ड्रोन से नजर, खेत-खलिहानों में धर पकड़

Amritpal Singh को पकड़ने के लिए पुलिस ने होशियारपुर जिले में अपना सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. यहां पुलिस लगातार सभी डेरों में खोजबीन कर रही है. साथ ही खेतों में ड्रोन की मदद से तलाशी ली जा रही है.

Amritpal Singh Arrest Operation: भगोड़े अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए होशियारपुर जिले के डेरा तपोवन साहिब, तानुली गांव में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है. दरअसल, एक सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि 29 मार्च को अमृतपाल तानुली गांव में था. वहीं इसके पहले 28 मार्च को अमृतपाल और पप्पल प्रीत सिंह मनराईया गांव में इनोवा गाड़ी छोड़कर भागे थे. इसके बाद से लगातार पुलिस उनका पीछा कर रही है. यही वजह है कि इलाके में अभी भी पुलिस की घेरा बंदी है. पुलिस को शक है कि अमृतपाल सिंह अभी भी आसपास छुपा हो सकता है.

दरअसल, पुलिस ने 28 मार्च को इनोवा गाड़ी से फरार होने के बाद से ही इस इलाके को घेर लिया था. यही वजह है कि होशियारपुर के सभी डेरो में पुलिस सर्च आपरेशन चलाए हुए है. पुलिस की एक टीम होशियारपुर में डेरों के अंदर तलाशी ले रही है, तो दूसरी टीम खेतों में बने छोटे-छोटे घरों में जाकर अमृतपाल सिंह को खोज रही है. इतना ही नहीं ड्रोन से भी पूरे इलाके में अमृतपाल की तलाश की जा रही है. वहीं पुलिस का टारगेट करीब 300 डेरों में तलाशी लेने का है. ये इलाका पाकिस्तान की सीमा के पास है, लिहाजा खेतों में भी पुलिस अमृतपाल को खोजने में जुटी है.

ड्रोन से ली जा रही तलाशी

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले गाड़ी छोड़कर अमृतपाल गन्ने की खेतों की ओर भागा था. इसलिए पुलिस खेतों में ड्रोन की मदद से तलाशी ले रही है. साथ ही होशियारपुर के अलावा आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है और संदिग्ध गाड़ियों की तलाशी भी ली जा रही है. साथ दी यह दावा किया जा रहा है कि अमृतपाल पाकिस्तान के लिए डेड एसेट बन चुका है. ऐसे में खबर है कि पाकिस्तान ने प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है और उसकी कोशिश अब अमृतपाल को मारने की है. दरअसल, पुलिस की जांच के दौरान ये बातें सामने आई थी कि अमृतपाल के रिश्ते आईएसआई से है और पाकिस्तान अमृतपाल के जरिये पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश कर रहा था.

क्या है पाकिस्तान का प्लान B?

अमृतपाल सिंह को पंजाब में माहौल खराब करने के मकसद से आईएसआई ने K2 डेस्क यानी कश्मीर खालिस्तान डेस्क ने ही प्लांट किया था. वहीं अब पुलिस जांच में ये बात भी सामने आ चुकी है कि पाकिस्तान ड्रग्स और हथियार को लेकर अमृतपाल की मदद कर रहा था. जानकारी के अनुसार पंजाब के फजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन, गुरदासपुर, अमृतसर और अजनाला के इलाकों में पाकिस्तान ने अपने स्लीपर सेल को एक्टिव किया है. ताकि, अमृतपाल की खबर उसे मिल सके. वहीं पहले ये दावा किया जा रहा था किआईएसआई अपने एजेंटों के जरिए अमृतपाल को भारत से निकालकर अपने किसी शेल्टर में पहुंचाना चाहता था, लेकिन इसमें वो फेल हो गया लिहाजा प्लान बी को उसने एक्टिव कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब का ये टोल प्लाजा अब हो जाएगा फ्री, सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
Punjab Politics: चरणजीत सिंह चन्नी की बैठक में कौन-कौन पहुंचा? आ गई पूरी लिस्ट, विधायक बोले- वड़िंग मंजूर नहीं
चरणजीत सिंह चन्नी की बैठक में कौन-कौन पहुंचा? आ गई पूरी लिस्ट, विधायक बोले- वड़िंग मंजूर नहीं
पंजाब कांग्रेस में बागी रुख के बीच सुखजिंदर रंधावा पहुंचे गृह मंत्रालय, अमित शाह से होगी मुलाकात?
पंजाब कांग्रेस में बागी रुख के बीच सुखजिंदर रंधावा पहुंचे गृह मंत्रालय, अमित शाह से होगी मुलाकात?
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget