एक्सप्लोरर

Warish Punjab De: अमृतपाल सिंह जेल में तो अब कौन होगा 'वारिस पंजाब दे' का 'वारिस'?

Amritpal Singh News: राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार अमृतपाल सिंह अभी असम की डिब्रगढ़ जेल में बंद है. ऐसे में 'वारिस पंजाब दे' के नए मुखिया को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं.

Punjab News: खालिस्तानी समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' का चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) अभी असम की डिब्रगढ़ जेल में बंद है. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है. लेकिन अब अमृतपाल के सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद जो सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है वो यह है कि 'वारिस पंजाब दे' का अगला 'वारिस' कौन होगा? क्या जेल में बंद अमृतपाल ही इसका वारिस रहने वाला है या फिर कोई और?

दीप सिद्धू ने की थी 'वारिस पंजाब दे' की शुरुआत

आपको बता दें कि 'वारिस पंजाब दे' की शुरुआत अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू (Deep Sidhu) ने की थी. लेकिन बाद में 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल सिंह बन गया. जिसको लेकर दीप सिद्धू के भाई ने अमृतपाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. अमृतपाल जब फरार चल रहा था तो दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिद्धू ने बताया था कि अमृतपाल सिंह की 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख के रूप में नियुक्ति अवैध थी. क्योंकि ये संगठन उनके भाई ने स्थापित किया था.

अमृतपाल ने 'वारिस पंजाब दे' को किया हाईजैक

दीप सिद्धू तो अमृतपाल को पंसद तक नहीं करते थे. उसका नंबर तक ब्लॉक किया हुआ था. ब्लॉक किए गए नंबर के स्क्रीनशॉट तक सोशल मीडिया पर शेयर किए गए. मनदीप सिद्धू ने कहा कि अगस्त 2022 में जब अमृतपाल विदेश से लौटा तो उसने ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के कागजात मांगे थे. जब उसे कागजात देने से मना किया गया तो उसने अचानक से ‘वारिस पंज-आब दे’ नामक संगठन बना लिया. जिसके साथ दीप सिद्धू का आधिकारिक फेसबुक पेज भी जुड़ा हुआ था. मिलते जुलते नाम की वजह से फेसबुक पेज के फॉलोअर्स की संख्या बहुत अधिक हो गई, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई कि दीप सिद्धू द्वारा बनाए गए संगठन को अब अमृतपाल देख रहा है.

नए 'वारिस' की चर्चा में सिर्फ 1 नाम सबसे आगे

मनदीप सिद्धू ने अमृतपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमृतपाल ने वारिस पंजाब दे संगठन को हाईजैक किया था. उन्होंने इस मामले की जांच करवाने की भी अपील की थी. अमृतपाल वारिस पंजाब दे संगठन की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहता था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वारिस पंजाब दे चीफ का नया वारिस दीप सिद्धू का भाई बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: मंत्री के 'PA' पर आप नेत्री का आरोप, टिकट दिलाएंगे, चेयरमैन भी बनाएंगे, बस हमसे बातें करती रहा करो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget