एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह के दो और साथियों को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जाएगा डिब्रूगढ़

Amritpal Singh News: पंजाब पुलिस का अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर कार्रवाई जारी है. इस कड़ी में पुलिस ने सोमवार की शाम अमृतपाल सिंह के दो और साथियों को गिरफ्तार किया है.

Amritpal Singh Arrest Operation News: पंजाब (Punjab) में वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस बीच पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने अमृतपाल सिंह दो और साथियों को गिरफ्तार किया है. दोनों साथियों को असम के डिब्रूगढ़ (Dibrugarh) जेल में भेजा जाएगा. इससे पहले पंजाब पुलिस ने सोमवार को बताया कि अमृतपाल सिंह के संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े पांच व्यक्तियों के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है. पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

उन्होंने बताया कि वारिस पंजाब दे संगठन के तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में अब तक छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 114 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. गिल ने यह भी कहा कि पुलिस को मामले में  'आईएसआई कनेक्शन' और विदेशी फंडिंग का संदेह है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि संगठन से जुड़े पांच व्यक्तियों के खिलाफ रासुका लगाया गया है. गिरफ्तार किए गए चार व्यक्तियों-दलजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह, गुरमीत सिंह और पी. बजेके के खिलाफ सख्त कानून लागू किया गया है, जिन्हें असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

पंजाब में पूरी तरह से शांति- पुलिस

सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि जालंधर में शनिवार रात आत्मसमर्पण करने वाले हरजीत सिंह के खिलाफ भी रासुका लगाया गया है. पुलिस ने कहा कि अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को भी डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल ले जाया जाएगा. गिल ने कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक के खिलाफ कार्रवाई के मद्देनजर पुलिस राज्य में फ्लैग मार्च कर रही है और सभी जिलों में शांति समितियों की बैठकें हो रही हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में पूरी तरह से शांति है.

पुलिस ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

अधिकारी ने लोगों से अफवाहों और फर्जी खबरों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह भी किया और कहा कि इसमें शामिल पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने शनिवार को अमृतपाल और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी. हालांकि, अमृतपाल पुलिस को तब चकमा देकर फरार हो गया, जब उसके काफिले को जालंधर जिले में रोका गया.

ये भी पढ़ें- Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह अभी भी फरार, चाचा और ड्राइवर का सरेंडर, पांच पर NSA, जानें- अब तक क्या कुछ हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget