एक्सप्लोरर

Amrit Pal Singh Arrest Operation: अमृतपाल सिंह मामले पर बोला विश्व हिन्दू परिषद- आतंकवाद की आग में नहीं झुलसेगा पंजाब

Waris Punjab De: पंजाब सरकार अजनाला हिंसा के बाद विपक्ष के निशाने पर आ गई थी. जिसके बाद अब अमृतपाल पर कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की तारीफ की जा रही है.

Amritpal Singh Arrest Operation: अजनाला हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर घिरी पंजाब सरकार की अब तारीफ होने लगी है. अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर कार्रवाई को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने खालिस्तान समर्थक एवं कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब में पुलिस कार्रवाई की सराहना की है. विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि केंद्र के साथ मिलकर राज्य सरकार की कार्रवाई से भारत की सम्प्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों से निपटने का देश का संकल्प प्रदर्शित होता है. 

राजनीति से ऊपर उठकर दें संदेश
दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने अमृतपाल मामले पर बोलते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने से पंजाब सरकार की इच्छा शक्ति और प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है. उन्होंने कहा कि सभी को राजनीति से उपर उठना चाहिए और यह संदेश देना चाहिए कि देश किसी को फिर से पंजाब को आतंकवाद की आग में झुलसाने नहीं दे सकता है. विहिप कार्याध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो दिनों में जिस प्रकार से राज्य सरकार और केंद्र साथ आए हैं, उससे पंजाब ने इच्छा शक्ति और प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई है.

माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई
वही आपको बता दें कि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि जो भी पंजाब का माहौल बिगाड़ने और पंजबा को विकास की राह से भटकाने की कोशिश करेगा, भगवंत मान सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी. धालीवाल ने कहा था कि उनके पास लगातार विदेशों से फोन आ रहे है लोग असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार की तारीफ कर रहे है. उन्होंने कहा पंजाब में किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने नहीं दिया जाएगा. धालीवाल ने सीएम मान की तारीफ करते हुए कहा था कि मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बिल्कुल सुरक्षित है.

यह भी पढ़ें: Punjab Internet Ban: पंजाब के कई जिलों में शुरू हो जाएगी इंटरनेट सेवा, इन इलाकों में अब भी रहेगी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध कभी भी भारत की...' जानें क्या बोले मार्को रुबियो?
'अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध कभी भी भारत की...' जानें क्या बोले मार्को रुबियो?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget