एक्सप्लोरर

Haryana: जमानत किसी और कैदी को, अंबाला जेल से रिहा हुआ कोई और, अनिल विज ने दिए जांच के आदेश

Ambala Jail: अंबाला जेल से गलती से रिहा हुए एक कैदी के मामले पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जेल महानिदेशक से बात की है. साथ ही दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Haryana New: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने अंबाला जेल (Ambala Jail) से गलती से रिहा हुए एक कैदी के मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को जेल महानिदेशक को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. अनिल विज ने ने कहा कि उन्होंने इस घटना के संबंध में जेल प्रशासन से भी बात की और उन्हें बताया गया कि जिस व्यक्ति को जमानत दी गई थी, उसके स्थान पर गलती से किसी अन्य व्यक्ति को रिहा कर दिया गया.

मंत्री अनिल विज ने इसे 'गंभीर मामला' बताते हुए कहा कि ऐसी गलतियों के कारण जेल प्रशासन किसी को भी गलत तरीके से रिहा कर सकता है. यह मामला मंगलवार को विज के संज्ञान में तब आया जब वह अंबाला में अपने आवास पर जन शिकायतों को सुन रहे थे. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जमानत मिलने के बावजूद रिहा नहीं किए गए कैदी के पीड़ित परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अंबाला जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ भी 'फर्जी मामला' दर्ज किया है.

अंबाला जेल के दो कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू

इसके बाद विज ने जेल महानिदेशक से फोन पर बात की और उन्हें मामले की जांच करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इस बीच, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अंबाला जेल प्रशासन ने इस घटना के सिलसिले में दो जेल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच की जा रही है.

झगड़े के मामले में जेल गया था शख्स

दरअसल अंबाला के गांव बलाणा निवासी एक परिवार के सदस्यों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनका बेटा झगड़े के मामले में अंबाला केंद्रीय जेल में था. उसकी पिछले दिनों जमानत हो गई थी. परिवार के लोग जब बेटे को लेने जेल पहुंचे तो जेल प्रशासन ने उन्हें बताया कि उनका बेटा पहले ही जमानत पर छूटकर घर चला गया है. इसके बाद मामला सामने आया था.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रस-AAP का नहीं होगा गठबंधन? राजा वडिंग ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget