एक्सप्लोरर

Punjab Election 2021: नवजोत सिद्धू को मात देने के लिए हर बड़ा दांव चल रहे हैं अमरिंदर सिंह, इन्हें बनाया जा सकता है चेहरा

Punjab Election: कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब के लिए खतरा बता चुके हैं और अब उन्हें हराने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) अमृतसर से नवजोत सिंह सिद्धू को मात देने के लिए हर बड़ा दांव चलने की कोशिश कर रहे हैं. नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को टक्कर देने के लिए पंजाब लोक कांग्रेस किसी महिला उम्मीदवार को टिकट दे सकती है. पंजाब लोक कांग्रेस ने पंजाब जेल बोर्ड की अध्यक्ष रजवंत कौर पिंकी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर (Amritsar) पर पूरा फोकस कर रखा है. रजवंत कौर पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल रही हैं. रजवंत कौर को कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है और वह पंजाब महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं. 

कैप्टन अमिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस ने अमृतसर के ऑफिस इंचार्ज के नाम का एलान भी कर दिया है. राजीव दुग्गल को पंजाब लोक कांग्रेस के अमृतसर ऑफिस की कमान दी गई है. इसके अलावा राजीव दुग्गल को पंजाब लोक कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इतना ही नहीं अमृतसर के अजय कपूर को पंजाब लोक कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है.

पुरानी है दोनों नेताओं की दुश्मनी

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से ना सिर्फ सीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी छोड़ना पड़ा. कैप्टन अमरिंदर सिंह दावा कर चुके हैं कि वह नवजोत सिंह सिद्धू को विधानसभा चुनाव में किसी भी कीमत पर जीत हासिल नहीं करने देंगे.

कैप्टन अमरिंदर सिंह 2017 में सिद्धू के कांग्रेस ज्वाइन करने के फैसले से भी खुश नहीं थे. अगले चार सालों में दोनों नेताओं के बीच खटास और ज्यादा बढ़ गई. जुलाई में गांधी परिवार ने अमरिंदर सिंह को अनदेखा करके हुए पंजाब कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्धू के हाथों में सौंप दी.

Farmer Protest: क्या पंजाब में जल्द पूरी होंगी किसानों की बाकी बची सारी मांगे? कृषि मंत्री ने किए बड़े दावे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget