एक्सप्लोरर

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू पर बोला हमला, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Punjab News: अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत चन्नी को पाकिस्तान पर दिए गए हालिया बयानों की वजह से निशाने पर लिया है.

Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को निशाने पर लिया है. अमरिंदर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने और सीमा सुरक्षा बल द्वारा इसे मार गिराए जाने के बाद कांग्रेस के इन दोनों नेताओं पर हमला बोला. अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी अपने गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को सक्रिय होने के लिए कहें.

पूर्व मुख्यमंत्री ने ड्रोन को मार गिराए जाने की एक खबर टैग करते हुए अपने ट्वीट में कहा, "पूरे दिन भांगड़ा करने के बजाय, पंजाब के मुख्यमंत्री को अपने गृह मंत्री को सक्रिय होने और चीजों को नकारने से बचने की सलाह देनी चाहिए."

बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे फिरोजपुर सेक्टर में वान सीमा चौकी के पास चीन निर्मित एक ड्रोन दिखा और उसे मार गिराया गया. इसने कहा कि काले रंग की उड़ने वाली वस्तु को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर और सीमा बाड़ से 150 मीटर की दूरी पर मार गिराया गया.

सिद्धू को निशाने पर लिया

मुख्यमंत्री चन्नी को इस सप्ताह की शुरुआत में एक कार्यक्रम में भांगड़ा करते हुए देखा गया था. सितंबर में भी उन्हें कपूरथला में एक कार्यक्रम में पंजाब का लोकनृत्य करते देखा गया था. सिंह ने इसी ट्वीट में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सिद्धू पर भी हमला बोला. उन्होंने चन्नी से कहा, "अपने पार्टी अध्यक्ष से भी कहो, अगर वह आपकी बात सुनते हैं, कि वह अपने बड़े भाई इमरान खान से हमारे सीमावर्ती राज्य पंजाब को परेशान करने की कोशिश बंद करने को कहें!"

पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने पिछले महीने सीमा पार करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना 'बड़ा भाई' कहा था. उनकी टिप्पणी की भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने निंदा की थी.

सिंह ने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बाद सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. बाद में, उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और अब 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी से हाथ मिला लिया है.

Punjab News: बीजेपी ने बेअदबी मामले में सीबीआई जांच की मांग की, अमित शाह से की गई यह अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget