एक्सप्लोरर

Punjab News: राशन बिल में नींबू के पैसे जोड़ने वाले कपूरथला जेल अधिकारी पर गिरी गाज, आटे में भी मिले गबन के सबूत

CHANDIGARH NEWS: जांच समिति के औचक निरीक्षण में कैदियों ने बताया कि रसोई में कई कोई नींबू का उपयोग नहीं किया गया.

CHANDIGARH NEWS: जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कपूरथला जेल अधीक्षक गुरनाम लाल को कुप्रबंधन और कैदियों के लिए कथित तौर पर राशन की हेराफेरी करने के आरोप में निलंबित करने का आदेश दिया है. जांच समिति के निष्कर्षों के अनुसार, जेल अधिकारी ने अन्य अनियमितताओं के साथ, 50 किलोग्राम नींबू की खरीद दिखाई थी, जबकि कैदियों ने दावा किया था कि रसोई में कभी भी नींबू का उपयोग नहीं किया गया था. नींबू की खरीद 15 से 30 अप्रैल के बीच दिखाई गई जब  नींबू की कीमतें 200 प्रति किग्रा के ऊपर थीं. कैदियों की कई शिकायतों के बाद, एडीजीपी (जेल) वीरिंदर कुमार ने 1 मई को जेल में औचक निरीक्षण करने के लिए एक डीआईजी (जेल) और लेखा अधिकारी को भेजा था.

आटे में भी मिले गबन के सबूत

जांच पैनल ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब थी इसके अलावा कैदियों को जेल नियमावली द्वारा निर्धारित मात्रा में भोजन नहीं दिया जा रहा था. उदाहरण के तौर पर प्रत्येक रोटी का वजन 50 ग्राम से कम था, जिससे संकेत मिला कि कई क्विंटल आटे का गबन किया गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि जेल अधिकारी ने पांच दिनों के लिए सब्जियां खरीदी थीं, लेकिन कैदियों को केवल चार दिन ही सब्जियां मिलीं.

गुरनाम लाल के खिलाफ दायर होगा आरोप पत्र

रिपोर्ट में दवा की अनुपलब्धता, परिसर के खराब रखरखाव और कनिष्ठ अधिकारियों पर नियंत्रण की कमी का भी उल्लेख किया गया है.एडीजीपी ने मंत्री को पांच पेज के डोजियर में संक्षेप में बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि जेल अधीक्षक का जेल प्रशासन पर नियमावली के अनुसार पूर्ण नियंत्रण नहीं था. अधिकारी को जेल में कुप्रबंधन और धन के उपयोग में गबन की प्रारंभिक रिपोर्टों के अलावा, अपने कर्तव्यों और जेल प्रशासन के प्रति लापरवाह पाया गया है. इसके बाद मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को तत्काल गुरनाम लाल को निलंबित करने का आदेश दिया. सूत्रों ने बताया कि लाल के खिलाफ भी इस चूक के लिए आरोप पत्र दायर किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget