एक्सप्लोरर

New Year 2025: नए साल के लिए दिल्ली पुलिस तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हुड़दंगियों की खैर नहीं!

New Year Celebration 2025: दिल्ली पुलिस ने नए साल की तैयारियां शुरू कर दी हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. क्लब, होटल, रेस्तरां, पब और मॉल आदि जगहों पर बड़ी भीड़ इकट्ठा होने की उम्मीद है.

New Year Celebration 2025 in Delhi: दिल्ली पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या के लिए कड़े इंतजाम किए हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 20,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए हैं. पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में भी तैनाती बढ़ा दी है. पुलिस ने कहा कि यातायात पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों सहित लगभग 20,000 पुलिसकर्मी हुड़दंगियों और यातायात उल्लंघनों को रोकने के लिए मैदान पर तैनात रहेंगे. दिल्ली की सीमा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती है.

इन तीनों राज्यों से बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचते हैं. पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने कहा कि हमने आगामी नए साल की पूर्व संध्या समारोह के दौरान सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक व्यवस्था तैयार की है.

बड़ी भीड़ इकट्ठा होने की उम्मीद

विभिन्न क्लबों, होटलों, रेस्तरां, पब, मॉल, भोजनालयों और पार्कों में बड़ी भीड़ इकट्ठा होने की उम्मीद है और कनॉट प्लेस/कनॉट सर्कस, खान मार्केट, पांच सितारा होटलों सहित विशेष व्यवस्था की जाएगी. ललित, इंपीरियल, पार्क, रॉयल प्लाजा, शांगरी-ला, ले मेरिडियन, ताज महल, ताज विवांता, मेट्रोपॉलिटन, क्लेरिजेस, अशोक, सम्राट, आईटीसी मौर्य और ताज पैलेस, इंडिया गेट, 'सी' हेक्सागोन और कर्तव्य पथ, मंदिर और गुरुद्वारे पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं.

डीसीपी ने कहा कि व्यवस्था को दो जोन में बांटा गया है, जिसकी समग्र निगरानी डीसीपी, नई दिल्ली की ओर से की जाएगी. संसद मार्ग और कनॉट प्लेस जैसी जगहों पर जोन-ए की निगरानी अतिरिक्त डीसीपी-I की ओर  की जाएगी और जोन-बी की निगरानी चाणक्य पुरी, बाराखंभा रोड और तुगलक रोड जैसी जगहों पर अतिरिक्त डीसीपी-II की ओर से की जाएगी. चार एसीपी, 23 इंस्पेक्टर, 648 पुलिस कर्मचारी, 100 होम गार्ड, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 11 कंपनियां - पुरुषों की 10 कंपनियां और महिलाओं की एक कंपनी तैनात की जाएंगी.

डॉक्टरों की भी होगी तैनाती

दो एम्बुलेंस वैन, दो फायर टेंडर, दो जेल वैन, बम निरोधक दस्ते की दो टीमें, 28 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, स्वाट की दो टीमें, पराक्रम वाहनों की तीन टीमें, 33 एमपीवी, 30 मोटरसाइकिल-गश्ती टीमें, 43 फुट- गश्ती दल, 29 सीमा चौकियां, पार्किंग स्थलों पर 30 वाहन-जांच दल, सात सादे कपड़े वाले स्पॉटर और पांच गिरफ्तारी दल तैनात किए जाएंगे. शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों की मेडिकल जांच करने के लिए क्षेत्र में दो डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा.

पुलिस ने विशेष सुरक्षा कवरेज के लिए 35 प्रमुख उत्सव स्थलों को सुरक्षित कर लिया है, टीमें 15 मॉल, मोटल, सिनेमा हॉल और अन्य लोकप्रिय स्थानों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी करेंगी. साथ ही आठ प्रमुख होटलों को सुरक्षा बढ़ाई जाएगी.

यह भी पढ़े: पुजारी-ग्रंथियों को सम्मान राशि देने के AAP के ऐलान पर BJP बोली, 'मौलवियों और इमामों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget