एक्सप्लोरर

उद्धव-राज ठाकरे पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, 'ये महाराष्ट्र के मराठा समाज के लिए बहुत...'

Waris Pathan on Raj Thackeray and Uddhav Thackeray: एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कहा कि दोनों भाइयों का साथ आना मराठा समाज के लिए बहुत बड़ी बात है.

ठाकरे बंधुओं के साथ आने पर AIMIM नेता वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आज (5 जुलाई) मिल गए. ये अच्छी बात है. खुशी की बात है कि दोनों भाई 19 साल बाद एक हो गए. एक मंच पर साथ में आए, पूरा परिवार साथ आ गया. AIMIM नेता ने कहा कि ये महाराष्ट्र के मराठा समाज के लिए बहुत बड़ी बात है. जो भी मतभेद था उसे खत्म करके साथ आए. कब तक साथ रहेंगे, ये तो वक्त बताएगा.

'आगे क्या होगा देखा जाएगा'

वारिस पठान ने कहा, "राज ठाकरे ने ये भी कहा कि जो काम हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे नहीं कर सके वो काम देवेंद्र फडणवीस ने कर दिया. अभी तो भाषा के नाम पर मिले हैं. आगे क्या होगा ये देखा जाएगा."

MNS कार्यकर्ताओं के हमले पर क्या बोले?

सुशील केडिया नाम के निवेशक के वर्ली स्थित दफ्तर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के समर्थकों के हमले पर उन्होंने कहा, "हम तो देवेंद्र फडणवीस जी से ये कहेंगे कि आप सितारे जमीन पर बाद में देखिए. पहले जो गुंडे जमीन उतर गए हैं उनका इलाज करिए. आपके मंत्री बिना किसी चीज के मुसलमानों को टारगेट कर रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं, महाराष्ट्र का वातावरण खराब करने की बात कर रहे हैं उनके ऊपर आप लगाम लगाइए." 

हम हिंसा का हमेशा से खंडन करते रहे हैं- वारिस पठान

इस तरह की गुंडागर्दी करना और तोड़फोड़ करना, महाराष्ट्र में इस तरह से कब तक चलेगा. किसी को कायदा-कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. हम हिंसा का हमेशा से खंडन करते थे, खंडन हैं और करते रहेंगे. महाराष्ट्र के सीएम की जवाबदारी बनती है कि इस तरह की घटना न हो. सबकी जुबान पर लगाम लगाएं. बीजेपी के मंत्री जो अनाप-शनाप बकवास करते हैं और जो इस तरह की गुंडई करते हैं, उन पर भी लगाम लगाएं.  

5 एमएनएस समर्थक गिरफ्तार

बता दें कि सुशील केडिया के दफ्तर पर हमला करने वाले पांच एमएनएस समर्थकों को शनिवार (5 जुलाई) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.  एमएनस समर्थकों ने राज ठाकरे और मराठी के समर्थन में नारे लगाते हुए सुबह केडिया के दफ्तर के कांच के दरवाजे पर नारियल फेंके. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget