एक्सप्लोरर

विनय नरवाल की पत्नी पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कह दी बड़ी बात, 'हिमांशी ने नफरत फैलाने वाले...'

Vinay Narwal News: नौसेना के अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद कश्मीरियों और मुसलमानों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. इस पर वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी.

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने कहा कि कश्मीरियों और मुसलमानों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. इस पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि हिमांशी ने नफरत फैलाने वालों को करारा तमाचा मारा है. गुरुवार (1 मई) को विनय नरवाल का 27वां जन्मदिन है. उनकी याद में परिवार वालों ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया. इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए हिमांशी ने ये बातें कही.

हमें शांति और न्याय चाहिए- हिमांशी

हिमांशी ने कहा, "मैं किसी तरह का नफरत नहीं चाहती. लोग मुसलमानों और कश्मीरियों के खिलाफ जा रहे हैं, हम ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते. हम सिर्फ शांति और शांति चाहते हैं. हमें न्याय चाहिए. जिन लोगों ने गलत किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए." 

हिमांशी के इस बयान पर वारिस पठान ने एक्स पर लिखा, "पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने नफरत फैलाने वाले भक्तों को करारा तमाचा मारा है." 

आतंकियों ने धर्म पूछकर मार दी थी गोली

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैरसन घाटी में जब आतंकियों ने हमला किया तब विनय नरवाल वहीं मौजूद थे. कोच्चि में तैनात विनय अपनी पत्नी के साथ वहां घूमने गए थे. तभी आतंकियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया. पहले आतंकियों ने उनसे उनका धर्म पूछा और फिर गोली मार दी. हमले के बाद हिमांशी के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. उन्होंने ही हमले के बाद बताया कि कैसे आतंकियों ने पहले धर्म पूछा और जब पता चला कि मुसलमान नहीं है तो गोली मार दी. 

परिवार ने मांगा शहीद का दर्जा

दिवंगत विनय नरवाल के परिवार ने सरकार से मांग की है कि उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए. साथ ही हरियाणा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के नाम उनके नाम पर रखा जाए.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget