एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन टाइगर' से निपटने के लिए उद्धव ठाकरे ने बनाया खास प्लान, ये है पूरी रणनीति

Maharashtra News: शिवसेना यूबीटी हुए नुकसान की भरपाई के लिए ठाकरे गुट ने एक खास रणनीति तैयार की है. इसके तहत, पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यभर में दौरे करेंगे और संगठन की मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट के 'ऑपरेशन टाइगर' को कमजोर करने के लिए उद्धव ठाकरे की पार्टी ने कमर कस ली है और पार्टी को मजबूत करने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाने का फैसला किया है. इसके तहत, अब हर हफ्ते शिवसेना भवन में ठाकरे गुट के सभी प्रमुख नेताओं की समीक्षा बैठक होगी.

पार्टी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए ठाकरे गुट ने एक खास रणनीति तैयार की है. इसके तहत, पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यभर में दौरे करेंगे और संगठन की मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे. वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की राय जानेंगे और नाराज नेताओं से संवाद कर संगठन को और मजबूती देने के प्रयास करेंगे.

पार्टी में करेंगे बड़े बदलाव
सूत्रों के मुताबिक, ठाकरे गुट में आने वाले समय में संगठनात्मक बदलाव की संभावना है. पार्टी को मजबूती देने और डैमेज कंट्रोल के लिए हर नेता, उपनेता और सचिव को उनकी जिम्मेदारी के अनुसार काम करने के निर्देश दिए जाएंगे. पिछले कुछ दिनों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कुछ नेताओं की पहचान की गई है. इन पदाधिकारियों पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बालासाहेब ठाकरे के जमाने से चल रही इस पार्टी मे आज भी उस जमाने के नेता एक्टिव है. बालासाहेब ठाकरे के साथ काम करने का इन नेताओं के पास अनुभव है. इन नेताओं को एक्टिव को अक्टिव्ह करके इन्हें बडी जिम्मेदारी देने का विचार चल रहा है.ठाकरे गुट की शिवसेना में 14 नेताओं, 43 उपनेताओं और 10 सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है. इनमें से 14 प्रमुख नेताओं की हर सप्ताह बैठक होगी.

जिसमें सुभाष देसाई, दिवाकर रावते, आदित्य ठाकरे, अनंत गीते, संजय राउत, चंद्रकांत खैरे, भास्कर जाधव, विनायक राउत, अनिल देसाई, अनिल परब, अरविंद सावंत, अंबादास दानवे, राजन विचारे और सुनील प्रभु शामिल रहेंगे.इन बैठकों में संगठन को और मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी और आगामी राजनीतिक दिशा तय की जाएगी.

'नाराजों को मनाएंगे'
उद्धव ठाकरे के पार्टी मे कई लोग नाराज चल रहे हैं, चिपळुण के विधायक भास्कर जाधव विपक्ष नेता पद को लेकर नाराज चल रहे हैं. महाविकास अघाड़ी में सबसे बड़ी विधायक की पार्टी मे यूबीटी है. उद्धव गुट के 20 विधायक हैं इसलिए यूबीटी के नेताओं को अपेक्षा है की विपक्ष नेता पद मिले इसलिए भास्कर जाधव जैसे कभी विधायक नाराज हैं इन सबको उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे मनाने की कोशिश करेंगे इसके बाद जो पूर्व विधायक, पूर्व सांसद हैं इन सबको पार्टी मे रोक के रखने के लिए प्रयास शुरू करेंगे.

हर मंगलवार होगी बैठक
यूबीटी पार्टी मे जब तक उद्धव ठाकरे बैठक नहीं बुलाते तब तक कोई बैठक नहीं होती थी, पर अब नेता लोग आगे आए हैं. संजय राउत, विनायक राउत, अनिल देसाई, अनिल परब, अरविंद सावंत, अंबादास दानवे, राजन विचारे और सुनील प्रभु जैसे नेता मिलकर प्लान बना रहे है.

ठाकरे करेंगे महाराष्ट्र का दौरा
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के दौरा करेंगे. कोकण, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाडा और विदर्भ के विभागों मे ठाकरे दौरा करेंगे. इस दौरे पर ठाकरे सभी पदाधिकारियों के मिलेंगे उनसे बातचीत करेंगे. जो पार्टी मे कमियां हैं वह भरने के लिए ठाकरे कोशिश करेंगे. नए लोगों को पार्टी मे मौका देंगे. इस तरह उनका दौरा होने वाला है.

ये भी पढ़ें

विकी कौशल की 'छावा' होगी टैक्स फ्री? शिवाजी महाराज की जयंती पर एकनाथ शिंदे के नेता की मांग

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget