एक्सप्लोरर

एक बार फिर भाई राज ठाकरे से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के सवाल पर होगी बात?

Uddhav Thackeray Meets Raj Thackeray: उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे से मुलाकात की, MVA में मनसे को शामिल करने पर चर्चा के आसार हैं. दरअसल, कांग्रेस ने उद्धव से उनकी स्थिति स्पष्ट करने को कहा था.

महाराष्ट्र के विपक्षी दल में उथल-पुथल की स्थिति बनी हुई है. एक ओर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने भाई राज ठाकरे के साथ गठबंधन की चर्चा कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस और शरद पवार गुट अपनी स्थिति अभी साफ नहीं कर रहे. इस बीच अब बुधवार, 10 सितंबर को उद्धव ठाकरे अपने भाई राज ठाकरे से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे.

महाविकास अघाड़ी में शामिल होने की चर्चा के बीच राज और उद्धव ठाकरे की यह मुलाकात बड़ी मानी जा रही है. इस मीटिंग में संजय राउत और अनिल परब भी शामिल थे. 

कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे से पूछी थी स्थिति
दरअसल, बीते दिन ही उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के नेताओं की मुलाकात हुई थी. मीटिंग की वजह राज ठाकरे ही थे. कांग्रेस उद्धव ठाकरे से यह जानना चाहती थी कि राज ठाकरे से गठबंधन को लेकर उनकी क्या स्थिति है? क्या वह एमवीए में शामिल रहेंगे और क्या वह राज ठाकरे को भी गठबंधन में शामिल करना चाहते हैं? 

इसके अलावा, सूत्रों की मानें उद्धव ठाकरे ने मनसे प्रमुख को गठबंधन में शामिल करने का भी प्रस्ताव रखा था. जवाब में कांग्रेस नेताओं की ओर से कहा गया था कि इसका फैसला दिल्ली आलाकमान ही करेगा. उनसे चर्चा और विचार विमर्श के बाद ही महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ फैसला लिया जा सकता है.

यह भी हो सकती है चर्चा की वजह 
राज और उद्धव ठाकरे की मुलाकात की एक और वजह सामने आ रही है. दरअसल, बालासाहेब ठाकरे हमेशा दशहरा पर एक बड़ी जनसभा करते थे. उनकी यह सभा शिवाजी पार्क दादर में होती थी. जबसे शिवसेना विभाजित हुई, तो एकनाथ शिंदे नेस्को मैदान में और उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में यह सभा करते हैं. 

दशहरा तक गठबंधन की स्थिति हो जाएगी साफ
माना जा रहा है कि इस मुलाकात में उद्धव ठाकरे राज ठाकरे को इस जनसभा में शामिल करने पर चर्चा कर सकते हैं. ऐसे में यह माना जा सकता है कि दशहरा तक स्थिति साफ हो जाएगी कि उद्धव और राज ठाकरे साथ में बीएमसी चुनाव लड़ेंगे या नहीं.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget