एक्सप्लोरर

Maharashtra: काफिले पर हमले को लेकर आई उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, बोले- 'पार्टी के कार्यकर्ता उनके...'

Maharashtra New: शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के काफिले पर शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने टमाटर और गोबर फेंका. इस पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया आई है.

Maharashtra Latest News: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार शाम को कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनके ‘वाघ-नख’ हैं और वह 'अब्दाली' से नहीं डरते थे. इससे पहले जब उद्धव ठाकरे यहां गडकरी रंगायतन सभागार में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक के लिए पहुंचे तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और उनके काफिले पर टमाटर और गोबर फेंका.

हाल ही में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी नेता अमित शाह को 'अहमद शाह अब्दाली' करार दिया था. केंद्रीय गृह मंत्री ने उद्धव ठाकरे पर 'औरंगजेब फैन क्लब' का प्रमुख होने का आरोप लगाया था.  कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने कहा, “मेरे शिवसैनिक मेरे ‘वाघ-नख’ हैं, मुझे अब्दाली से कोई डर नहीं है.”

‘वाघ-नख’ या बाघ-पंजा एक हाथ से पकड़ा जाने वाला हथियार है. कहा जाता है कि इसका इस्तेमाल छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारने के लिए किया था. यह हथियार वर्तमान में सतारा के एक संग्रहालय में रखा गया है.

एकनाथ शिंदे पर साधा निशाना

इसके अलावा उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर दिल्ली के सामने झुकने का आरोप लगाया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव उन लोगों के खिलाफ लड़ाई है जो राज्य से नफरत करते हैं.

एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर अक्टूबर में होने वाले चुनावों से महीनों पहले अपनी प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ की घोषणा करके मतदाताओं को 'रिश्वत' देने का आरोप लगाया.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए क्योंकि यह उनका अपना पैसा है, लेकिन उन्हें आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए. ठाकरे ने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के प्रमुख शिंदे पर हमला करते हुए कहा, “वे दिल्ली के सामने झुक रहे हैं.”  उन्होंने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का संघर्ष दिल्ली के सामने झुकने से इनकार करने के लिए था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget