एक्सप्लोरर

Maharashtra: पहलवानों से हुई बदसलूकी के बाद सांसद सुप्रिया सुले का फूटा गुस्सा, अमित शाह से पूछा ये तीखा सवाल

Supriya Sule on Wrestlers Protest: प्रदर्शनकारी पहलवानों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद सांसद सुप्रिया सुले का गुस्सा फूटा है. सांसद सुप्रिया सुले ने ट्वीट करके अमित शाह से तीखा सवाल पूछा है. 

Wrestlers Protest Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (28 मई) को नए संसद भवन का उद्घाटन किया. दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है. इस घटना के बाद गुस्से की प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है. एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने भी इस पर टिप्पणी की है.

बृजभूषण सिंह पर लगे हैं ये आरोप
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर महिला एथलीटों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है. लेकिन, 23 अप्रैल से ही पहलवान गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर मैदान पर धरना दे रहे हैं. यह कहते हुए कि नई संसद के उद्घाटन के दौरान हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, 28 मई संसद के सामने एक 'महापंचायत' आयोजित की जानी थी.

पहलवानों का पैदल मार्च
इसके लिए पहलवान जंतर-मंतर से नए संसद भवन तक पैदल मार्च कर रहे थे. हालांकि सुरक्षा कारणों से पुलिस ने पहलवानों को बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया. इसके बाद पहलवानों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई. पुलिस ने साक्षी मलिक, विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और अन्य प्रदर्शनकारियों को गाड़ी में बैठा लिया. इसकी फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसपर सुप्रिया सुले ने केंद्र की मोदी सरकार से एक सवाल किया है.

सुप्रिया सुले का ट्वीट
सुप्रिया सुले ने ट्वीट करते हुए कहा, 'ओलंपिक विजेताओं के साथ किए गए अपमानजनक व्यवहार से मैं बहुत निराश हूं. साक्षी मलिक, विनेश फोगाट के साथ जो दुर्व्यवहार हुए वो निंदनीय हैं. क्या केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदर्शनकारियों को मारने की इजाजत दी? केंद्र सरकार को इसका जवाब देना चाहिए." सुप्रिया सुले ने सवाल पूछा, “यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन एथलीटों ने खेलों के माध्यम से अपने देश का सम्मान किया है, उन्हें न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. जीत के बाद जिन खिलाड़ियों को सभी ने सम्मानित किया. क्या वे अचानक खलनायक बन गए हैं जो न्याय की मांग कर रहे हैं?

ये भी पढ़ें: Maharashtra: स्थिर बनी हुई है मनोहर जोशी की हालत, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं पूर्व सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget