एक्सप्लोरर

विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज, शरद पवार गुट ने कहा- 'उन्होंने गलती से बाबा साहेब का...'

Jitendra Awhad: महाराष्ट्र में आज जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इस बीच शरद गुट ने एनसीपी-एससीपी विधायक को लेकर एक बयान भी जारी किया है. 

BR Ambedkar Photo: एनसीपी (शरदचंद्र पवार) गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने मनुस्मृति की निंदा करने वाले पोस्टर फाड़ने के लिए बुधवार को माफी मांगी है जिसमें डॉ. बी.आर अंबेडकर की तस्वीर भी थी. शरद गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड की मुश्किलें बढ़ गई है. आव्हाड के खिलाफ महाड़ में FIR दर्ज किया गया है. इसपर अब शरद गुट की तरफ की पहला बयान सामने आया है.

जयंत पाटील ने कहा कि, "जितेंद्र आव्हाड पचास वर्षों से अधिक समय से बाबासाहेब अम्बेडकर के विचारों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. उनका सम्पूर्ण राजनीतिक और सामाजिक जीवन अम्बेडकरी विचारों से ओत-प्रोत है. हर अम्बेडकरी विचारधारा वाले व्यक्ति को बाबा साहब के प्रति जितेंद्र अहवाड की निष्ठा और प्रेम पर कोई संदेह नहीं है."

पाटिल ने आगे कहा, "अम्बेडकरी विचारों की रक्षा के लिए लड़ते समय आव्हाड ने गलती से बाबा साहब का पोस्टर फाड़ दिया था. उन्होंने इसके लिए साफ तौर पर माफी मांगी है. मुझे पूरा विश्वास है कि अम्बेडकर के अनुयायी कभी भी विपक्ष के झूठे प्रचार का शिकार नहीं होंगे." यहां बता दें, आज मुंबई, ठाणे और 10 से ज्यादा जगहों पर जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.

अजित पवार की अगुवाई वाली प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को लेकर उन पर निशाना साधा और मांग की कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए, जबकि बीजेपी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन करेगी.

विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में पुणे के बुंदगार्डन पुलिस स्टेशन में आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पूर्व राज्य मंत्री आव्हाड राज्य सरकार की कथित योजना के खिलाफ रायगढ़ जिले के महाड में एक विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे थे, जिसमें स्कूली पाठ्यक्रम में मनुस्मृति के कुछ श्लोक शामिल किए जाने थे.

उन्होंने पहले कहा था कि प्राचीन ग्रंथ जाति व्यवस्था का समर्थन करता है और महिलाओं का अपमान करता है. उन्होंने लोगों से इस फैसले का विरोध करने को कहा था. लेकिन एक नया विवाद तब खड़ा हो गया जब विरोध प्रदर्शन के वीडियो में उन्हें पोस्टरों के ढेर को फाड़ते हुए दिखाया गया जिन पर अंबेडकर की तस्वीर भी थी.

ये भी पढ़ें: Dhruv Rathee Video: ध्रुव राठी का वीडियो शेयर करना वकील को पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR, जानें- पूरा मामला

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget