एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: मराठी पर दिए बयान पर संजय राउत का तंज, 'अब अचानक राज ठाकरे...'

Sanjay Raut On Raj Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले राज ठाकरे हिंदुत्व की भाषा बोल रहे थे. अब अचानक से उनकी भाषा बदल गई है.

Sanjay Raut On Raj Thackeray: उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने एमएनस (MNS) प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा है. शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले वे हिंदुत्व की भाषा बोल रहे थे. विधानसभा चुनाव में भी हिंदुत्व की ही भाषा थी लेकिन अब अचानक वे 'मराठी मानुष' की भाषा बोलने लगे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को भी घेरा.

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, ''अगर आप देखिए, तो मराठी मानुष की जो असली पहचान है, वह संगठन में है. भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना को तोड़ दिया है. अगर आप गौर करें, तो राज ठाकरे की राजनीति BJP को समर्थन देने वाली ही है.'' दरअसल, 30 मार्च को राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की भाषा मराठी है और उसका सम्मान तो होना ही चाहिए. 

बीजेपी के साथ रहने वाला मराठी मानुष का दुश्मन- संजय राउत

उन्होंने आगे बीजेपी को घेरते हुए कहा, ''मराठी मानुष हमेशा शिवसेना के साथ रहा है लेकिन अब वे उसी को तोड़ना चाहते हैं. शिवसेना को तोड़ने वाली बीजेपी ही है. जो भी बीजेपी के साथ रहेगा, वह मराठी मानुष का दुश्मन रहेगा.''

संजय राउत ने पीएम मोदी को भी घेरा

इससे पहले रविवार (30 मार्च) को शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर हमला बोला था. न्यूज एजेंसी आईएनएस के मुताबिक उन्होंने पीएम मोदी के संघ मुख्यालय दौरे और मुस्लिम समुदाय के प्रति उनके रवैये को दोहरा पैमाना बताया. ईद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''बीजेपी कार्यकर्ता मस्जिद और मुस्लिम मोहल्लों में जाकर सबको गले लगाने का काम कर रहे हैं लेकिन चुनाव के वक्त उनकी भाषा बदल जाती है.

'पीएम मोदी मुस्लिमों के दोस्त बनने की कोशिश कर रहे'

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, ''वो कहते हैं कि देश में मुसलमान नहीं रहने चाहिए. अब चुनाव नजदीक है और अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा है, तो मोदी मुस्लिमों के दोस्त बनने की कोशिश कर रहे हैं. यह ढोंग है.'' राउत ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र चुनाव में संघ का भी हाथ था और बीजेपी को गलत तरीकों से जीत दिलाई गई.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget