एक्सप्लोरर

'वक्फ बिल का हिंदुत्व से क्या संबंध?', उद्धव ठाकरे के सांसद संजय राउत ने BJP से किया सवाल

Waqf Amendment Bill: संजय राउत ने वक्फ बिल को प्रॉपर्टी वॉर बताया है. उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह मुसलमानों की संपत्ति पर नियंत्रण करना चाहती है.

Sanjay Raut on Waqf Amendment Bill: राष्ट्रपति की मुहर के बाद वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन गया है. हालांकि, इसका विरोध करने वाले राजनीतिक दल संतुष्ट नहीं हैं. इसी क्रम में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने एक बार फिर आपत्ति दर्ज की है. उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में वक्फ बिल को लेकर एक आर्टिकल लिखा है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. 

सामना संपादकीय में दावा किया गया है, "वक्फ बिल और हिंदुत्व का कोई संबंध नहीं है. वक्फ संशोधन विधेयक का हिंदुत्व से क्या संबंध है? मुसलमानों की संपत्ति पर सरकारी नियंत्रण लाने के लिए मोदी सरकार ने यह विधेयक लाया. यह सीधे तौर पर प्रॉपर्टी वॉर है. इसमें हिंदू-मुसलमान का मुद्दा कहां है?"

नीतीश कुमार और चिराग पासवान पर भी निशाना
सामना संपादकीय में लिखा गया, "वक्फ बोर्ड के पास लगभग सवा दो लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें मौके की जमीनें हैं. जगह-जगह हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत भड़काई जा रही है और फिर अपना काम साधा जा रहा है. राम मंदिर, हिंदुत्व की तीखी आलोचना करने वाले नीतीश कुमार, पासवान उस बाजार में मौजूद हैं."

'समाज सुधार, जनसेवा सब झूठ'
संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, "बीजेपी ने यह विधेयक वक्फ की इफरात संपत्ति को देखते हुए लाया है. समाज सुधार, जनसेवा, गरीब मुसलमानों का हित वगैरह झूठ है."

'30 हजार मस्जिदें खोदोगे?'
सामना संपादकीय में लिखा गया, "महत्वपूर्ण बात यह है कि आप कितनी मस्जिदों और प्राचीन इमारतों की खुदाई करेंगे? 30 हजार मस्जिदें हैं. उन्हें खोदेंगे? इतिहास बदलने के लिए यह प्रयोग क्यों? इतिहास को कितना पीछे ले जाओगे?"

संजय राउत ने फिर RSS का किया जिक्र
वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिक्र करते हुए संजय राउत ने लिखा, "संघ ने मोदी के बेलगाम घोड़े की लगाम को कसने का काम किया है. यह कहना गलत है कि मोदी इतने ताकतवर हो गए हैं कि संघ के पास उनसे लड़ने की ताकत नहीं है. संघ को ईडी, सीबीआई, पुलिस का भय नहीं है. इसलिए संघ, एक विशाल संस्था मोदी से नहीं डरेगी." 

दरअसल, संघ को लेकर यह बात संजय राउत ने इसलिए कही क्योंकि संघ के पूर्व मुख्य कार्यवाह ने कहा था, ‘औरंगजेब की कब्र खोदने की जरूरत क्या है? ये हिंदुत्व नहीं है. औरंगजेब की मौत महाराष्ट्र में हुई इसलिए उसकी कब्र महाराष्ट्र में है. औरंगजेब की कब्र कोई संघ का एजेंडा नहीं है.’ ऐसे में संजय राउत ने कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे पर अनावश्यक निरर्थक काम होने की बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जाहिर की है. संघ के अगले कदम महत्वपूर्ण नजर आ रहे हैं.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget