एक्सप्लोरर

आदित्य ठाकरे ने अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर फडणवीस सरकार को घेरा, मराठी भाषा और राज ठाकरे पर क्या कहा?

Aaditya Thackeray News: शिवसेना यूबीटी के MLA आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में BJP नेतृत्व वाली सरकार है. वे खुद के नेताओं को न्याय नहीं दे सकते. बीड में भी यही हुआ, एक प्रेगनेंट महिला की मौत हो गई.

Aaditya Thackeray On BJP: शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में स्वास्थ्य व्यवस्था समेत अन्य मसलों पर सवाल उठाते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार को घेरा है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि पुणे में बीजेपी नेताओं ने एक क्लीनिक में तोड़ फोड़ की. यह दीनानाथ अस्पताल का मुद्दा है. राज्य में बीजेपी की सरकार है. वे खुद के नेताओं को न्याय नहीं दे सकते. बीड में भी यही हुआ. एक प्रेगनेंट महिला की मौत हो गई.

उन्होंने आरोप लगाया, ''अस्पताल ने कहा कि 10 लाख दीजिए नहीं तो एडमिट नहीं करेंगे. डॉक्टर को दोष नहीं देंगे लेकिन जब ये सब हो रहा था,  हॉस्पिटल प्रशासन को मुख्यमंत्री सहायक निधि डिपार्मेंट से फोन गया. सरकार अस्पतालों की इस मस्ती को उतारने के लिए कुछ करेगी या नहीं? सोचिए कोई सामान्य नागरिक अस्पताल में गया तो उसका क्या होगा? आज सवाल उठ रहा है.

आदित्य ठाकरे का बीजेपी पर हमला

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, ''खुद के नेताओं को न्याय नहीं मिल रहा. इस अस्पताल पर क्या कार्रवाई होगी. आप अब जो भी बात कर रहे हैं. क्या आप स्वीकार कर रहे हैं कि आपकी गलती है. पैसे के लिए आपने एंट्री नहीं ली. सरकार को जरूर इसपर जवाब देना चाहिए. मैं दो दिन से कुछ नहीं कहा रहा था क्योंकि लोगों को लगता है कि राजनीति हो रही है.

'महाराष्ट्र में बीजेपी के लोगों को भी न्याय नहीं मिल रहा'

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने ये भी कहा कि राज्य में बीजेपी के लोगों को न्याय नहीं मिल रहा. उन्होंने कहा, ''वे एक बीजेपी विधायक के PA की पत्नी थी. वो मदद मांग रही थी. क्यों इलाज नहीं किया गया. सरकार ने खुद का डिपार्टमेंट खोला है. मेरी मांग है कि इस पर जांच हो. सरकार का क्या मतलब है अगर आप फैसला नहीं ले पा रहे हैं.

मराठी भाषा और राज ठाकरे पर क्या बोले आदित्य ठाकरे?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को मराठी भाषा को लेकर कार्यकर्ताओं को आंदोलन बंद करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र जारी कर यह निर्देश दिया. इससे जुड़े सवाल पर आदित्य ठाकरे ने कहा, ''बिहार चुनाव आ रहा है. मनसे के दोस्त हैं. मै उनपर नहीं बोलता. भाषा का अपमान नहीं होना चाहिए चाहे वह कही की भी हो.'' 

वक्फ बिल को लेकर आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

आदित्य ठाकरे ने वक्फ बिल को लेकर देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ''बीजेपी के ऊपर लग रहा है कि जिन्ना का भूत सवार हो गया है. सिर्फ मुस्लिम ही नहीं वो अब अन्य धर्म के लोगों की भी जमीन ले लेंगे. आप वाराणसी में देखिए क्या हुआ. इस बिल का विरोध तो हिंदूओ को भी करना चाहिए.''

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget