एक्सप्लोरर

राज और उद्धव ठाकरे कब आएंगे साथ? संजय राउत ने दे दिया बड़ा बयान- 'आप तारीख फाइनल कर दीजिए'

Uddhav-Raj Thackeray Alliance: महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे के संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हैं. संजय राउत ने भी गठबंधन के सवाल पर शिवसेना यूबीटी प्रमुख की ही बात को दोहराया है.

Sanjay Raut on Uddhav-Raj Thackeray Alliance: महाराष्ट्र में एक बार फिर से लंबे समय से बिछड़े ठाकरे भाइयों के साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं. इस बार अटकलें हकीकत का रूप लेती दिख रही हैं, जबसे उद्धव ठाकरे ने यह कह दिया है कि जो महाराष्ट्र की जनता चाहती है, वही होगा. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि दोनों भाई जल्दी साथ आ जाएंगे, क्योंकि मराठी जनता तो यही चाहती है. 

इस बारे में जब उद्धव गुट के सांसद संजय राउत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे ने एक बात साफ तौर पर कही है कि जो महाराष्ट्र की जनता के मन में है, वही होगा. अगर हमारी पार्टी के प्रमुख कोई बात स्पष्ट तौर पर कह रहे हैं, तो उसका मतलब आप समझ जाएं. राज ठाकरे के साथ गठबंधन के हर सवाल का जवाब वही है जो उद्धव ठाकरे ने दिया है."

कब साथ आएंगे राज और उद्धव ठाकरे?
जब संजय राउत से यह सवाल किया गया कि महाराष्ट्र की जनता कब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को एक साथ देख पाएगी? जवाब में शिवसेना यूबीटी सांसद ने बताया, "दोनों साथ आ जाएंगे न, आप सब मिलकर एक तारीख फिक्स कर लीजिए और हमें दे दीजिए. हम वह डेट दोनों नेताओं को दे देंगे."

संजय राउत ने मनसे को सलाह देते हुए यह भी कहा है कि भूतकाल की ओर नहीं बल्कि भविष्य की ओर देखना चाहिए, क्योंकि जो जनता के मन में है वही हम लोगों के मन में है. 

क्या बोले थे सीएम देवेंद्र फडणीस?
वहीं, बीते दिन जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने की अटकलों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे ने जो कहा, उस पर मैं प्रतिक्रिया क्यों दूं? राज ठाकरे इस पर प्रतिक्रिया देंगे. इससे मेरा क्या लेना-देना है? उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आपस में तय करेंगे कि एक-दूसरे का समर्थन करना है या क्या प्रतिक्रिया देनी है."

सामना में छपी तस्वीर से मची हलचल
बता दें, उद्धव ठाकरे के 'महाराष्ट्र के मन का होगा' वाले बयान के बाद से राजनीति तो गर्म हो ही गई थी और अब सामना में छपी तस्वीर से पारा और हाई हो गया है. शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एकसाथ बैठे तस्वीर छपी है, जिसमें उद्धव ठाकरे को कोट किया गया है. लिखा गया है, 'महाराष्ट्र की जनता जो चाहती है वही होगा.'

इसके बाद महाराष्ट्र में जगह-जगह पर मनसे प्रमुख और शिवसेना यूबीटी प्रमुख के पोस्टर्स भी लगे हैं, जिनमें लिखा है कि महाराष्ट्र की 8 करोड़ मराठी जनता यही चाहती है कि दोनों ठाकरे भाई एक साथ आ जाएं. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget