एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: आगामी चुनाव की प्लानिंग में जुटा शिंदे गुट, विधानसभा सत्र के बाद पालघर में रैली करेंगे CM

Palghar News: सीएम शिंदे गुट के पालघर जिला प्रभारी रविंद्र फाटक ने शिवसेना कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचने और पार्टी की जीत के लिए काम करने का आग्रह किया.

Maharashtra News: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रैली की और पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारी करने का आह्वान किया. नाला सोपारा में शुक्रवार को आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के पालघर जिला प्रभारी रविंद्र फाटक ने वसई-विरार क्षेत्र के शिवसेना कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निकाय चुनावों, राज्य विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने की दिशा में काम करें.

उन्होंने शिवसेना कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचने और पार्टी की जीत के लिए काम करने का आग्रह किया. रविंद्र फाटक ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य विधानसभा के मौजूदा सत्र के समाप्त होने के बाद वसई में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे.

बीजेपी आगामी चुनाव की तैयारी में जुटी

बता दें कि बीजेपी भी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कमजोर सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए प्लान बनाने में जुट गई है. बता दें कि बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र की 18 सीटों को अपने कमजोर सीटों की लिस्ट में शामिल किया गया.  हाल ही में पुणे के कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव सीट पर बीजेपी को करारी शिकस्त मिली थी. यह वो सीट थी जहां बीजेपी 1995 से कब्जा जमाए बैठी थी. यहां से कांग्रेस रवींद्र धंगेकर ने बीजेपी के हेमंत रसाने को 11 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था. इस चुनाव में हार-जीत का अंतर बहुत ज्यादा था इस वजह से बीजेपी अब सजग हो चुकी है.

एमवीए ने इसे साल 2024 में होने वाले लोकसभा में परिवर्तन का इशारा बताया था. इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरी ताकत झोंक दी थी. पुणे के कस्बा पेठ चुनाव को सभी राजनीतिक दलों ने बहुत ही प्रतिष्ठित बना दिया था. इतना ही नहीं मतदान वाले दिन भी कई जगहों पर गहमागहमी देखी गई थी. इस जीत के बाद उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर जश्न मनाया था.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Farmers March: 'किसान रहेंगे तो राज्य रहेगा', अजित पवार का सीएम शिंदे पर निशाना, मुख्यमंत्री ने भी किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget