एक्सप्लोरर

'नहीं बोलूंगा मराठी', नांदेड़ में फिर हिंसा पर उतरे राज ठाकरे के कार्यकर्ता, शौचालय चालक को मारे थप्पड़

Raj Thackeray MNS: नांदेड़ में मनसे कार्यकर्ताओं ने एक शौचालय चालक की पिटाई की क्योंकि उसने मराठी बोलने से इनकार कर दिया था. लोगों ने कहा कि चालक शौच के लिए 5 रुपये ले रहा था और वीडियो वायरल कर दिया.

मराठी भाषा की अस्मिता का मुद्दा उठाने वाली राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने एक बार फिर हिंसा का रास्ता चुना. इस बार मनसे कार्यकर्ताओं ने नांदेड़ में सुलभ शौचालय चालक पर थप्पड़ बरसा दिए और वीडियो बनाकर वायरल भी किया. 

दरअसल, शौचालय संचालक पर आरोप था कि वह शौच के 5 रुपये ले रहा है, जिसपर सवाल उठाए जा रहे थे. उससे पूछताछ करने पहुंचे तो चालक ने मराठी बोलने से इनकार कर दिया. इस बात से नाराज मनसे कार्यकर्ताओं ने उसे मराठी बोलने के लिए फोर्स किया और उसकी पिटाई कर दी.

वीडियो में कहा- मराठी नहीं बोलूंगा
दरअसल, नांदेड़ के केंद्रीय एसटी बस अड्डे पर एक प्रवासी व्यक्ति शौचालय चलाता है. यहां आम नागरिकों से शौच के लिए पांच रुपये लिए जाते हैं. एक मराठी व्यक्ति ने पांच रुपये पर सवाल किया और इसका वीडियो बनाया. वीडियो में यह बात कैद हो गई कि प्रवासी शख्स मराठी बोलता नहीं जानता और भाषा बोलने से साफ इनकार कर देता है.

वीडियो देख मनसे कार्यकर्ता पहुंचे बस अड्डा
इसके बाद लोगों ने बस अड्डा प्रबंधन से इस बात की शिकायत कर दी. हालांकि, मैनेजमेंट की ओर से कोई जवाब नहीं आया. फिर मराठी लोगों ने वीडियो राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं को भेज दिया. वीडियो देख मनसे कार्यकर्ता बस अड्डे पर पहुंचे और शौचालय चालक की जमकर पिटाई कर दी. उससे माफी भी मंगवाई. 

वायरल वीडियो में क्या देखा गया?
पांच रुपये लेने के सवाल पर मराठी व्यक्ति ने प्रवासी शौचालय चालक का जो वीडियो रिकॉर्ड किया था, उसमें मराठी शख्स ने सवाल किया कि केवल शौच के लिए पांच रुपये क्यों लिए जा रहे हैं. उसने कहा था कि वह शौचालय चालक की शिकायत करेगा. इसलिए उसने व्यक्ति का नाम पूछा. इस बात पर शौचालय चालक भड़क गया और बहस करने ला. 

वीडियो में शौचालय चालक कहता दिखा, "तू कोई साहेब है क्या?" इसपर वीडियो बनाने वाले शख्स ने जोर देकर कहा कि मराठी में बात करो, लेकिन चालक ने साफ मना कर दिया. जब यह वीडियो राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं के पास पहुंचा तो वे बस स्टैंड तक आ गए और फिर शौचालय चालक के साथ मारपीट शुरू कर उससे माफी मंगवाई.

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget