एक्सप्लोरर

Pawan Express accident: रेल मार्ग की मरम्मत जारी, सोमवार दोपहर तक सेवाएं बहाल होने की संभावना

Maharashtra News: महाराष्ट्र में नासिक के नजदीक लहाविट और देवलाली स्टेशन के बीच पवन एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने के बाद क्षतिग्रस्त रेल मार्ग ठीक करने का काम जारी है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में नासिक के नजदीक लहाविट और देवलाली स्टेशन के बीच लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने के बाद क्षतिग्रस्त रेल मार्ग ठीक करने का काम जारी है और सोमवार दोपहर तक सेवाएं बहाल हो सकती हैं. मध्य रेलवे (सीआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नासिक के नजदीक लहाविट और देवलाली स्टेशन के बीच रविवार को दोपहर करीब तीन बजकर 10 मिनट पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस- जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे.

सीआर के एक अधिकारी ने रविवार को 10 डिब्बे पटरी से उतरने की जानकारी दी थी. मध्य रेलवे (सीआर) के जनसम्पर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने सोमवार को बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हो गए और एक शव पटरी के पास पाया गया, जहां ट्रेन पटरी से उतरी थी. जिस व्यक्ति का शव पटरियों के पास मिला है, वह दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ था.

Maharashtra News: बॉम्बे हाई कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार का जवाब, लखीमपुर-खीरी की घटना के विरोध में नहीं बुलाया था बंद

सुतार ने बताया कि पटरी से उतरे 12 डिब्बों में से दो को वापस पटरी पर खड़ा कर दिया गया है, जबकि 10 बोगियों को पटरी से हटा दिया गया है. उन्होंने बताया कि यह काम (सोमवार को) सुबह छह बजकर 20 मिनट से पहले पूरा हो गया और क्षतिग्रस्त रेल मार्ग को बहाल करने का काम जोरों पर चल रहा है. सुतार ने कहा, ‘‘ क्षतिग्रस्त रेल मार्ग के दोपहर तक ठीक होने की संभावना है.’’

उन्होंने बताया कि लगभग 300 मीटर के क्षतिग्रस्त रेल मार्ग की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए चार जेसीबी मशीनें और 500 कर्मचारी मौके पर तैनात हैं. सुतार ने कहा कि क्षतिग्रस्त रेल मार्ग पर समानांतर दिशाओं में ट्रेन की आवाजाही शुरू हो गई है. 

Nashik Train Accident : नासिक के पास बड़ा ट्रेन हादसा, पवन एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, दो यात्री घायल

मध्य रेलवे के अनुसार, लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के बाद मुंबई से नासिक हो कर गुजरने वाली सभी ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग पर चलाया जा रहा है और सोमवार को सुबह से उनके मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. पटरी से उतरी ट्रेन के आठ अप्रभावित डिब्बों को यात्रियों के साथ नासिक ले जाया गया, जबकि अन्य दो बोगियों को पटरी से उतरने वाली जगह से दूर कर दिया गया है.

Maharashtra News: शरद पवार बोले, BJP विरोधी मोर्चे की अगुवाई करने या UPA अध्यक्ष बनने की नहीं है इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget