एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने के सवाल पर नारायण राणे बोले, 'दो भाई नहीं...'

Narayan Rane On Uddhav Raj Thackeray: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज ठाकरे को साथ जाना है या नहीं ये उनका सवाल है. हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने की चर्चा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बुधवार (2 जुलाई) को प्रतिक्रिया दी. उद्धव ठाकरे ने कहा कि दो भाई साथ में आ रहे हैं तो बीजेपी को तकलीफ क्यों हो रही है, इस पर नारायण राणे ने कहा कि हम लोगों को तकलीफ कुछ नहीं है. दो भाई नहीं, सब और भाई को साथ में ले आएं. हम लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. पहले तो साथ ही थे. बीजेपी, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ये तीनों पार्टी के पास आज 235 विधायक हैं. कोई चिंता नहीं है.

'राज ठाकरे को जाना है या नहीं, ये उनका सवाल'

नारायण राणे ने आगे कहा, "ये राज ठाकरे का सवाल है. उन्हें साथ जाना है या नहीं. साथ जाना सही है या नहीं, ये पहचानना उनकी जिम्मेदारी है, हमारी थोड़ी है."

जब मुख्यमंत्री थे, उद्धव ठाकरे ने कुछ नहीं किया- नारायण राणे

मराठी भाषा विवाद को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "राजनीति के लिए कुछ तो वजह चाहिए. उनको कुछ मिलता नहीं है. किसान हों या कामगार हों, महाराष्ट्र की जनता का वो प्रश्न उठा नहीं सकते. उनकी ताकत नहीं है. मुख्यमंत्री थे तब भी कुछ किया नहीं. ढाई साल में दो दिन मंत्रालय आए. उनका काम कुछ भी नहीं था और आज भी नहीं है. आज भी दूसरे लोग मराठी का मुद्दा उठा रहे हैं ये उसमें श्रेय लेने के लिए ज्वाइन होना चाहते हैं. श्रेय इनको मिलने वाला नहीं है."

'कितने मराठी युवाओं को उद्धव ठाकरे ने नौकरी दी?'

नारायण राणे ने आगे कहा, "उद्धव ठाकरे मराठी-मराठी क्यों करते हैं? उनसे पूछा जाए कि उन्होंने कितने मराठी युवाओं को नौकरी दी है. क्या कोई पॉलिसी लेकर आए, नहीं. सोनिया गांधी और शरद पवार के साथ चले गए. तब उनको मराठी की याद नहीं आई. उद्धव ठाकरे कभी भी एक जगह खड़े नहीं रहते."

दुकानदार की पिटाई पर क्या बोले?

हिंदी भाषी दुकानदार की पिटाई के सवाल पर उन्होंने कहा, "मुझे मालूम नहीं है. मगर किसी भाषी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget