एक्सप्लोरर

Nagpur Explosion: नागपुर में एक्सपोजिव बनाने वाली कंपनी में बड़ा विस्फोट, 6 महिलाओं सहित 9 की दर्दनाक मौत, सहायता राशि का एलान

Nagpur Company Blast: बताया जा रहा है कि नागपुर की एक सोलर कंपनी में विस्फोट के दौरान कई लोग मौजूद थे. उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता राशि देने का एलान किया है.

Nagpur Solar Company Explosion: महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाली खबर है. यहां की एक सोलर कंपनी में अचानक बड़ा धमाका होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल हो गए हैं. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विस्फोट रविवार 17 दिसंबर की सुबह 9.00 बजे के करीब हुआ है. यह एक्सप्लोजन बाजारगांव इलाके में सोलर इंडस्ट्रीज़ की कास्टर बूस्टर यूनिट में हुआ है. राष्ट्र के नागपुर में रविवार की सुबह एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ. इस भयानक हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है.

जानकारी के अनुसार, यह सोलर कंपनी नागपुर में अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाका रविवार की सुबह 9 बजे उस वक्त हुआ जब एक्सप्लोज़िव पैक किए जाने का काम चल रहा था. यह ब्लास्ट बहुत हाई इनटेंसिटी का था जिससे वहां मौजूद मजदूर गंभीर रूप से जल गए हैं. इस हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है. 

मृतकों के परिजनों को पांच लाख की सहायता राशि का एलान
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 9 लोगों की मौत पर शोक जताते हुए कहा, 'यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट में 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई. मैं दिवंगत को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इस दुखद अवसर पर राज्य सरकार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. यह एक ऐसी कंपनी है जो रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाती है. नागपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार संपर्क में हैं और आईजी, एसपी, कलेक्टर खुद मौके पर हैं. इस घटना में मरने वालों के वारिसों को राज्य सरकार 5 लाख रुपये की सहायता देगी. इसे मुख्यमंत्री एकनाथराव शिंदे ने मंजूरी दे दी है.' वहीं, इस घटना के बाद मजदूरों के परिजन भी बड़ी संख्या में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी के मुख्य गेट पर आकर इकट्ठा हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें: Parliament Security Breach: संसद में सुरक्षा चूक पर संजय राउत का हमला, बोले- ‘अभी तक हिन्दू-मुसलमान आ चुकी होती अगर...’

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget