एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई में शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई झड़प को लेकर एक्शन में पुलिस, 60 लोगों पर केस दर्ज

Mumbai Police: मुंबई में कल बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि के मौके पर एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव गुट के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे. पुलिस ने इसपर अब एक्शन लिया है.

Shiv Sena Clash: मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे के समर्थकों के बीच यहां शिवाजी पार्क में हुई झड़प के संबंध में 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने दिवंगत बाल ठाकरे की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर गुरूवार को मध्य मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में उनके स्मारक पर एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए.

एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव गुट के बीच झड़प
अधिकारी ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के समर्थक मौके पर एकत्र हुए और प्रतिद्वंद्वी गुट के कार्यकर्ताओं के स्मारक पर आने का विरोध करने लगे, जिससे झड़प हो गई. उन्होंने कहा कि कुछ समर्थकों के साथ मारपीट की गई और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. अधिकारी के अनुसार, भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है और इसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी.

शुक्रवार को बाल ठाकरे की पुण्यतिथि की सालगिरह से पहले श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीएम शिंदे के स्मारक छोड़ने के तुरंत बाद विवाद भड़क गया. शिंदे के जाने के बाद एमएलसी अनिल परब और सांसद अनिल देसाई के नेतृत्व में सेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने शिंदे गुट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. शिंदे गुट से माहिम विधायक सदा सरवनकर भी स्मारक परिसर में दाखिल हुए. स्थिति तेजी से बिगड़ गई क्योंकि दोनों गुटों के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हो गए, जिससे आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच देखना हुआ और आसान, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget