एक्सप्लोरर

Abhishek Ghosalkar Murder: अभिषेक घोसालकर की हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी, आरोपी मौरिस भाई का बॉडीगार्ड अरेस्ट

Abhishek Ghosalkar Murder Case: मुंबई में फेसबुक लाइव पर शिवसेना-यूबीटी के एक नेता की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच ने हत्यारे के बॉडीगार्ड को पकड़ा है. उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी के नेता अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar) की फेसबुक लाइव के दौरान की गई हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अभिषेक को गोली मारने वाले मौरिस नोरोन्हा ने भी खुद को इसके बाद गोली मार ली थी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई. मौरिस के बॉडीगार्ड अमरेंद्र मिश्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. शस्त्र अधिनियम की धारा 29 बी और 30 के तहत यह गिरफ्तारी हुई है. वह 4 महीने से अधिक समय से मौरिस का बॉडीगार्ड था. 

बताया जा रहा है कि जिस हथियार से अभिषेक को गोली मारी गई, वह उसी का था, यह उससे प्राप्त किया गया था. उसे कल (शनिवार) कोर्ट में पेश किया जाएगा. हथियार आमतौर पर मौरिस के कार्यालय में रखा जाता था. चश्मदीद गवाहों समेत मामले से जुड़े विभिन्न लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जिस मोबाइल से मौरिस और अभिषेक लाइव हुए थे, वह मौरिस का था. लाइव रिकॉर्ड करने के लिए इसे ट्राइपॉड पर रखा गया था. मामले में 8 अहम गवाहों के क्राइम ब्रांच ने बयान दर्ज कर लिए हैं.

बताया जा रहा है कि मौरिस ने अभिषेक को एक कार्यक्रम का न्योता दिया था. यह कार्यक्रम  बोरीवली पश्चिम की आईसी कॉलोनी में मौरिस के ऑफिस में चल रहा था जहां से फेसबुक लाइव किया गया था. स्थानीय मुद्दों को लेकर अभिषेक फेसबुक लाइव कर रहे थे. अभिषेक फेसबुक लाइव खत्म कर रहे थे तभी अचानक मौरिस आया और उसने रिवॉल्वर निकालकर अभिषेक पर तान दिया. अभिषेक को दो गोली लगी. इसके बाद मौरिस ने खुद को चार गोलियां मारीं. दोनों जमीन पर गिर गए. यह घटना फेसबुक लाइव पर चल रही थी. स्थानीय लोगों के अनुसार मौरिस को लोग गुंडे और जुआरी के रूप में जानते थे. बताया जाता है कि मौरिस जब पिछले साल जेल गया था उसमें अभिषेक घोसालकर की अहम भूमिका थी. संभवत: निजी दुश्मनी में ये गोली चलाई गई थी.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता नाना पटोले का शिंदे सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 'लोगों को गोली मारने का काम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget