एक्सप्लोरर

मुंबई एयरपोर्ट से सवा करोड़ रुपये के हीरे और विदेशी मुद्रा जब्त, 24.96 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा भी बरामद

मुंबई एयरपोर्ट पर दो अलग अलग मामलों में मुंबई कस्टम्स ज़ोन-III के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों ने सवा करोड़ रुपये के हीरे और विदेशी मुद्रा जब्त की है.

Mumbai Airport News: मुंबई कस्टम्स ज़ोन-III के अधिकारियों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMI) पर की गई कार्रवाई में अधिकारियों ने दुबई जा रहे यात्री के पास से सवा करोड़ रुपये के हीरे और विदेशी मुद्रा जब्त की है.

इसके साथ ही थाईलैंड से तस्करी कर लाए गए 24.96 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजे को जब्त किया है, जिसकी अवैध बाजार कीमत लगभग 24.66 करोड़ रुपये आंकी गई है.

मुंबई कस्टम्स ज़ोन-III के अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMI) पर एक भारतीय नागरिक को 17 जून 2025 को दुबई जाने से पहले इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 1511 से रवाना होने के दौरान रोका।

इस ऑपरेशन में दो यात्री और एक रिसीवर को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों ने बताया कि 18 जून 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर, कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से मुंबई पहुंचे दो यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोका. जब उनके सामान की गहन जांच की गई, तो उसमें वेक्यूम-पैकेट्स में छिपाकर रखा गया हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ.

मुंबई एयरपोर्ट से सवा करोड़ रुपये के हीरे और विदेशी मुद्रा जब्त, 24.96 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा भी बरामद

इसके बाद की गई एक समन्वित कार्रवाई में उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया, जो यह खेप लेने के लिए एयरपोर्ट के बाहर इंतज़ार कर रहा था. तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस अधिनियम, 1985 (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्राथमिक जांच में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की संलिप्तता के संकेत मिले हैं और पूरे नेटवर्क की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए आगे की जांच जारी है.

हीरा जब्ती का मामला

इसके अलावा मुंबई कस्टम्स ज़ोन-III के अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर CSMI पर एक भारतीय नागरिक को 17 जून 2025 को दुबई जाने से पहले इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 1511 से रवाना होने के दौरान रोका.

यात्री के सामान और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान अधिकारियों ने उसके पास से 50,000 सऊदी रियाल (भारतीय मुद्रा में लगभग 11,15,000 रुपये), लैब में तैयार किए गए हीरे (406.90 कैरेट वजन) जिनकी कीमत 47,22,450 रुपये आंकी गई है, और प्राकृतिक हीरे (245.30 कैरेट वजन) जिनकी कीमत 1,23,72,450 रुपये है, बरामद किए.

कुल मिलाकर यात्री के पास से 652.20 कैरेट वजन के हीरे और 1,70,94,900 रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया है. विदेशी मुद्रा यात्री के काले रंग के स्लिंग बैग में छुपाकर रखी गई थी, जबकि हीरे उसके शरीर में तीन अलग-अलग पाउच में छिपाए गए थे.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget