एक्सप्लोरर

Maratha Resrvation : मनोज जरांगे का डिप्टी CM अजित पवार पर हमला, कहा- 'उन्हें इसके बारे में...'

Maratha Reservation News: मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे 26 जनवरी से अनशन शुरू करने जा रहे हैं. इसके पहले वह अपने गांव से मुंबई तक मार्च शुरू किया है जिसमें समर्थक साथ हैं.

Maharashtra News: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के लिए आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट मनोज जरांगे (Manoj Jarange) ने सोमवार को डिप्टी सीएम अजीत पवार (Ajit Pawar) पर हमला बोला. जरांगे ने कहा कि मराठों को कोटा देने में देरी पर राज्य सरकार से सवाल करने की जगह वह आऱक्षण के मुद्दे के खिलाफ बोल रहे हैं. जरांगे अहमदनगर जिले के एक गांव में पत्रकारों से बात कर रहे थे. वह राजधानी मुंबई तक मार्च कर रहे हैं और मार्च का आज तीसरा दिन है.

जरांगे ने अपने कार्यकर्ताओं और हजारों समर्थकों के साथ 20 जनवरी को जालना जिले के अपने गांव अंतरवाली सारती से मुंबई तक मार्च शुरू किया है जहां उन्होंने राज्य सरकार के आदेश जारी होने तक अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे. जरांगे राज्य में मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें ओबीसी श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण मिल सके. 

रैलियों पर बल प्रयोग के होंगे गंभीर नतीजे- जरांगे
पीटीआई के मुताबिक जरांगे ने कहा कि अजित पवार को मराठा आरक्षण मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरना चाहिए था. उन्हें पूछना चाहिए था कि आरक्षण देने में देरी क्यों हुई. लेकिन इसकी जगह वह इसके खिलाफ बोल रहे हैं. जारांगे ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने उनकी रैलियों के खिलाफ बल प्रयोग करने की कोशिश की तो उसके गंभीर नतीजे होंगे. अपनी मांगों के लिए रैलियां निकालना और मार्च करना लोकतंत्र के दायरे में आता है. जरांगे ने कहा, ''मैंने मुंबई में धरना प्रदर्शन की अनुमति भी मांगी है.'' मनोज जारांगे ने कहा कि वह सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत को तैयार हैं. 

सीएम शिंदे ने की मुंबई न जाने की अपील
जारंगे अपनी मांगों को लेकर  26 जनवरी को मुंबई में अनशन शुरू करेंगे. उधर, सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा था कि पिछड़ा वर्ग आयोग, मराठा समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक पिछड़ेपन का आकलन करने के लिए 23 जनवरी से एक सर्वेकरेगा. सीएम ने प्रशासन को युद्धस्तर पर तीन अलग-अलग शिफ्ट में सर्वे करने का निर्देश दिया है. वहीं, शिंदे ने रविवार को जरांगे से मुंबई न जाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- Mumbai Clash: मुंबई में रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प, पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget