एक्सप्लोरर

Maharashtra: संभाजी महाराज को लेकर दिए अजित पवार के बयान पर BJP का विरोध प्रदर्शन, माफी की मांग की

Mumbai News: विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक देवयानी फरांडे ने कहा कि NCP हमेशा हिंदुओं के खिलाफ खड़ी रहती है. पवार लगातार विवादित बयान देते रहे हैं, उन्हें इसको लेकर माफी मांगनी चाहिए.

Nashik News: छत्रपति संभाजी महाराज ( Sambhaji Maharaj) के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) के नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) के खिलाफ बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नासिक में विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी ने कार्यकर्ताओं ने रविवर करंजा चौक पर प्रदर्शन किया और पवार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी फूंका.

धर्मवीर नहीं थे संभाजी महाराज

बता दें कि पिछले हफ्ते महाराष्ट्र विधानसभा में बोलते हुए अजित पवार ने कथित तौर पर कहा था कि  छत्रपति संभाजी महाराज धर्मवीर (धर्म के रक्षक) नहीं थे, बीजेपी ने इस मामले को तूल देते हुए दावा किया कि अजित पवार ने ऐसा कहकर संभाजी महाराज का अपमान किया है. विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक देवयानी फरांडे ने कहा कि एनसीपी हमेशा हिंदुओं के खिलाफ खड़ी रहती है. उन्होंने कहा कि पवार लगातार विवादित बयान देते रहे हैं. उन्होंने अब छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ बयान दिया है और उनका अपमान किया है. इसको लेकर उन्हें माफी मांगनी चाहिए या नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देना चाहिये.

ओझर में भी पवार का विरोध, बालासाहेबंची शिवसेना हुई शामिल

अजित पवार के खिलाफ इसी तरह का विरोध ओझर कस्बे में भी देखने को मिला, जहां बीजेपी ने गधे पर पवार का पुतला बिठाकर जुलूस निकाला. बालासाहेबंची शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बीजेपी के इस आंदोलन में शामिल हुए. शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर 'जोड़े मारो' आंदोलन किया और छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज और शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे के समर्थन में नारेबाजी की. इतिहास के पन्नों से उठाकर बात करें तो  छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज को 1689 में मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर पकड़ लिया गया और उन्हें यातना देकर मार डाला गया था.

महाराष्ट्र में महान हस्तियों के नाम पर राजनीति बंद होने का नाम नहीं ले रही है. इससे पहले जहां राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी द्वारा शिवाजी महाराज को लेकर दिए गए बयान पर एनसीपी और विपक्षी पार्टियां राज्य की गठबंधन सरकार पर हमलावर थीं, वहीं अब बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अजित पवार को संभाजी महाराज को लेकर दिये बयान पर घेरना शुरू कर दिया है..

यह भी पढ़ें: Maharashtra Court: पालघर और ठाणे कोर्ट में चार लाख से ज्यादा मामले लंबित, जानें पूरे महाराष्ट्र का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget