एक्सप्लोरर

Maharashtra Reservation: आदिवासी समाज को बढ़ा हुआ आरक्षण देने को लेकर हुई बैठक, CM को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Maharashtra Reservation News: महाराष्ट्र के आठ जिलों में आदिवासी आबादी अधिक है. इन जिलों में नौकरी में आरक्षण बढ़ाने पर चर्चा के लिए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में बैठक हुई.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के आठ जिलों में आदिवासी समाज की संख्या अधिक है. इन जिलों में आदिवासियों को नौकरी में बढ़ा हुआ आरक्षण देने को लेकर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में मंत्रालय में एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, शिक्षा मंत्री दादा भुसे, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके, अन्य पिछड़ा व बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे आदि उपस्थित थे.

राज्य के पालघर, नाशिक, धुले, नंदुरबार, यवतमाल, चंद्रपूर, गडचिरोली और रायगढ़ इन जिलों में आदिवासी समाज की संख्या अधिक है. इन क्षेत्रों में आदिवासियों को नौकरी में आरक्षण बढ़ाकर देने की आवश्यकता है.

इसके लिए अन्य मागासवर्ग (ओबीसी), एसईबीसी (पारंपरिक आर्थिक दुर्बल वर्ग) और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के आरक्षण में कुछ हद तक कटौती कर आदिवासी समाज को वह आरक्षण देने का प्रस्ताव है. इसी विषय पर चर्चा कर निर्णय लेने के लिए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में यह बैठक बुलाई गई थी. यह समिति की दूसरी बैठक थी.

मंत्री अतुल सावे ने भी बैठक में किए अपने विचार प्रस्तुत
बैठक में शिक्षा मंत्री दादा भुसे और खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने अपनी बात रखते हुए सुझाव दिया कि आदिवासी समाज को अतिरिक्त आरक्षण देते समय एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी समाज का आरक्षण कम नहीं किया जाना चाहिए. वहीं, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके और अन्य मागास व बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे ने भी बैठक में अपने विचार प्रस्तुत किए.

सभी सदस्यों के मतों पर विचार कर अब इस विषय पर प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा, ऐसा निर्णय लिया गया.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget