एक्सप्लोरर

बैकफुट पर महाराष्ट्र सरकार! हिंदी वाले फैसले पर लगी रोक, राज ठाकरे बोले, 'मैं एक बार फिर...'

Raj Thackeray News: एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार के फैसले पर कहा कि महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी की चलेगी. कोई दूसरी या तीसरी भाषा नहीं चलेगी.

महाराष्ट्र के स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को हिंदी भाषा अनिवार्य करने वाले फैसले पर रोक लगा दी गई है. स्कूल एजुकेशन मिनिस्टर दादा भूसे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. इसको लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने आक्रामक रुख अपनाया था. सरकार के इस फैसले पर राज ठाकरे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी चलेगी- राज ठाकरे

एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसीव बातचीत में राज ठाकरे ने कहा, "सरकार ने निर्णय लेने से पहले विचार किया होता तो आज निर्णय वापस लेने की स्थिती नहीं आती. लेकिन समय रहते सरकार ने निर्णय वापस लिया इसलिए सरकार का धन्यवाद. मैं एक बार फिर कहना चाहता हूं महाराष्ट्र में दूसरी या तीसरी कोई भाषा नहीं चलेगी. महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी ही चलेगी."

राज ठाकरे ने अपना लिया था आक्रामक रुख

दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने क्लास 1 से क्लास 5 तक के बच्चों के लिए हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर अनिवार्य कर दिया था. सरकार के इस फैसले के बाद ही राज ठाकरे भड़क गए गए थे और उन्होंने मोर्चा खोल दिया था. उन्होंने साफ तौर पर कह दिया था कि हम महाराष्ट्र में ये होने नहीं देंगे. 

कांग्रेस ने भी सरकार के फैसले की थी आलोचना

मंत्री दादा भूसे ने मंगलवार को बताया कि सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर एक नया गर्वनमेंट रिजॉल्यूशन (जीआर) जारी किया जाएगा. पिछले हफ्ते सरकार ने हिंदी को अनिवार्य करने वाला फैसला लिया था. राज ठाकरे के अलावा कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने भी इस फैसले की आलोचना की थी. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि हिंदी को थोपना बंद करिए.

विपक्षी दलों के विरोध पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि किसी भाषा को थोपा नहीं जा रहा है. महाराष्ट्र सरकार के लैंग्वेज कंसलटेशन कमेटी ने सीएम फडणवीस को चिट्ठी लिखकर इस फैसले को वापस लेने की मांग की थी.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget