एक्सप्लोरर

Maharashtra: संजय राउत का बड़ा खुलासा, 'राज ठाकरे को लेकर उद्धव ठाकरे बहुत...'

Raj Thackeray Uddhav Thackeray News: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का जिक्र कर संजय राउत ने कहा कि राजनीति की वजह से रिश्ते नहीं टूटते.

महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में मौजूदा समय में एक चर्चा जोरों पर है. शिवसेना (यूबीटी) चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की नजदीकियों की खबरों ने राज्य का सियासी माहौल गरमा दिया है. बीजेपी से लेकर एनसीपी तक सभी दलों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस बीच एक बार फिर उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बयान देकर दोनों भाइयों के साथ आने की अटकलों को हवा दे दी है.

उद्धव ठाकरे बेहद सकारात्मक- संजय राउत

संजय राउत ने मंगलवार (22 अप्रैल) को दावा किया कि उद्धव ठाकरे अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ मेल-मिलाप को लेकर बेहद सकारात्मक हैं. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि इस संभावित मेल-मिलाप को लेकर अब आंबेडकरी आंदोलन से जुड़े लोग और दल भी संपर्क में हैं और वे इस नये राजनीतिक गठजोड़ का हिस्सा बनने में रुचि दिखा रहे हैं.

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने ‘‘संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन’’ का भी नेतृत्व किया था और 'मराठी मानुष' की एकता के प्रयास किए थे. 1950 में चले इस आंदोलन का उद्देश्य मराठी भाषी लोगों के लिए एक पृथक महाराष्ट्र राज्य की स्थापना करना था.

'किसी तीसरे की जरूरत नहीं है'

राउत ने कहा, ‘‘उद्धव और राज के बीच चर्चा में किसी तीसरे की जरूरत नहीं है. मैं जानता हूं कि उनके मन में एक-दूसरे और परिवार के लिए क्या भावनाएं हैं. राजनीति के कारण रिश्ते नहीं टूटते. उद्धव इस मेल-मिलाप को लेकर बहुत सकारात्मक हैं. महाराष्ट्र और मराठी मानुष के हित में उनका रुख बेहद सकारात्मक है.’’

करीब दो दशक पहले हुए विभाजन के बाद राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उद्धव और राज ठाकरे के बयानों से दोनों के मेल-मिलाप की अटकलें तेज हो गई हैं. दोनों ने संकेत दिए हैं कि वे ‘छोटी बातों’ को नजरअंदाज कर मराठी हित के लिए साथ आ सकते हैं.

एक होना मुश्किल नहीं- राज ठाकरे ने कहा था

जहां एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे कह चुके हैं कि मराठी मानुष के हित में एक होना मुश्किल नहीं है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वह छोटी-मोटी बातों को भूलने को तैयार हैं, बशर्ते महाराष्ट्र-विरोधी तत्वों को जगह न दी जाए.

राज ठाकरे ने 2005 में शिवसेना से अलग होकर 2006 में अपनी पार्टी एमएनएस की स्थापना की थी. इसके बाद उन्होंने समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का विरोध भी किया और साथ भी दिया. बीजेपी कभी उद्धव ठाकरे की पार्टी की सहयोगी रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget