एक्सप्लोरर

Shiv Sena Candidate: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने छत्रपति संभाजी नगर से उतारे उम्मीदवार, किसे दिया टिकट?

Chhatrapati Sambhaji Nagar Candidate: महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे ने छत्रपति संभाजी नगर सीट से अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. सीएम शिंदे ने विधायक संदिपानराव भुमरे को टिकट दिया है.

Shiv Sena Chhatrapati Sambhaji Nagar candidate: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर लोकसभा सीट से शिवसेना ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है. एकनाथ शिंदे ने विधायक संदिपानराव भुमरे (Sandipanrao Bhumre) को टिकट दिया है.

महायुति में कई दिनों से इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी कि छत्रपति संभाजी नगर से उम्मीदवार कौन होगा. अब इस चर्चा पर सीएम एकनाथ शिंदे ने विराम लगा दिया है. अब उन्होंने अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार दिया है.

2024 के चुनाव में छत्रपति संभाजी नगर लोकसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार इम्तियाज जलील हैं. वह इस निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान सांसद भी हैं.

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे
2019 के लोकसभा चुनावों में, छत्रपति संभाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र (जिसे औरंगाबाद के नाम से भी जाना जाता है) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के इम्तियाज जलील सैयद ने जीता था. एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील सैयद ने 3,89,042 वोटों से सीट जीती थी. जलील ने इस सीट से शिवसेना के चंद्रकांत खैरे को हराया था. उस वक्त उन्हें 3,84,550 वोट मिले थे. खैरे मौजूदा सांसद थे और उन्होंने इस सीट से लगातार चार बार जीत हासिल की थी. जीत का अंतर 4,492 वोटों का रहा था.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में कराए जाएंगे. छत्रपति संभाजीनगर सीट पर चौथे चरण में मतदान होगा. इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 13 मई, 2024 तय की गई है. वहीं वोटों की गिनती 4 जून 2024 को की जाएगी. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. अब महायुति के तमाम नेता दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi Maharashtra Visit: महाराष्ट्र में दूसरे चरण की तैयारियों में जुटी BJP, 'इंडिया' गठबंधन पर बरसे पीएम, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget