एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल बोले- 'एकनाथ शिंदे ने हमें सरकार गठन का कोई प्रस्ताव नहीं भेजा'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सियासी संकट पर महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार तकनीकी तौर पर अल्पमत में है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

Chandrakant Patil on Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में हो रही उथल-पथल के बीच अब महाराष्ट्र  बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का भी बयान सामने आया है. महाराष्ट्र के सियासी भूचाल पर चंद्रकांत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है और प्रस्ताव मिला तो वह विचार करेंगे. बीजेपी अभी सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है.

पाटिल ने कहा कि 35 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ गए हैं. महाराष्ट्र सरकार तकनीकी तौर पर अल्पमत में है, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. हम फिलहाल इंतजार कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं, न ही एकनाथ शिंदे ने बीजेपी सरकार गठन का प्रस्ताव भेजा है और न ही बीजेपी ने उन्हें कोई प्रस्ताव भेजा है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बीते राज्यसभा चुनाव में हमें 123 विधायकों का समर्थन मिला था. जबकि विधान परिषद चुनाव में 134 विधायकों का समर्थन मिला है, पाटिल ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के विधायकों को ठाकरे सरकार पर जरा भी भरोसा नहीं है. जनता को देवेंद्र फडणवीस पर यकीन है. पाटिल ने कहा कि राज्यसभा और MLC चुनावों के लिए BJP को निर्दलीय और छोटे राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है. अभी तक ऐसी कोई स्थिति नहीं है जो अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग करे. 18 जुलाई से विधानसभा का सत्र शुरू होगा और फिर हम इस पर गौर करेंगे.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी उठापटक, अब केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने किया ये बड़ा दावा

इस पूरे सियासी संकट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है. महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन BJP को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है. वहीं शिंदे ने इस पूरे सियासी बवाल के बीच कहा कि हम बालासाहेब के पक्के शिवसैनिक हैं. बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है, बालासाहेब के विचारों और धर्मवीर आनंद दीघे साहब की शिक्षाओं के बारे में सत्ता के लिए हमने कभी धोखा नहीं दिया और न कभी धोखा देंगे.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के सियासी भूचाल पर सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा बोले- 'उल्टी गिनती शुरू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget