एक्सप्लोरर

Maharashtra Bridge Collapse: महाराष्ट्र में बल्हारशाह रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से एक की मौत, 12 लोग घायल

पुणे जाने वाली एक ट्रेन में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री इस फुटओवर ब्रिज से जा रहे थे, तभी अचानक उसका एक हिस्सा ढह गया जिसमें 13 यात्री करीब 20 फुट की ऊंचाई से नीचे रेल पटरी पर गिर गए.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक रेलवे स्टेशन पर रविवार को फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढह जाने से लोग रेलवे पटरी पर गिर पड़े, जिससे 48 वर्षीय शिक्षिका की मौत हो गई. जबकि, 12 व्यक्ति घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नागपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर बल्लारपुर कस्बे के बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर शाम पांच बजकर 10 मिनट पर यह हादसा हुआ. चंद्रपुर जिला मुख्यालय से बल्लारपुर की दूरी 12 किलोमीटर है.

मध्य रेलवे (सीआर) के नागपुर मंडल के जिस स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज पर यह घटना घटी वह प्लेटफॉर्म नंबर एक को प्लेटफॉर्म नंबर दो से जोड़ता है. शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने कहा, पुणे जाने वाली एक ट्रेन में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री इस फुटओवर ब्रिज से जा रहे थे, तभी अचानक उसका एक हिस्सा ढह गया. इसके कारण 13 यात्री करीब 20 फुट की ऊंचाई से नीचे रेल पटरी पर गिर गए.

हादसे में एक महिला की मौत
उन्होंने बताया कि घायलों को बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ लोगों को बाद में चंद्रपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया. चंद्रपुर के जिलाधिकारी विनय गौडा ने कहा, गंभीर रूप से घायल दो लोगों में से एक नीलीमा रांगरी नामक महिला (48 वर्ष) की निजी अस्पताल में मौत हो गई. जबकि, अन्य घायलों का आईसीयू में उपचार जारी है. उन्होंने कहा कि पांच घायलों का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य को शुरुआती इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये
सीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने गंभीर रूप से घायलों के लिए एक लाख रुपये और अन्य घायलों के लिए 50 हजार रुपये मदद का ऐलान किया है. प्रशासन ने कहा कि चंद्रपुर के प्रभारी मंत्री सुधीर मुणगंतीवार ने घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. मंत्री ने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Mumbai Terrorist Attack: कसाब को सजा दिलाने वाली बेटी को अभी भी इंतजार, सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget