एक्सप्लोरर

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, जानें वजह

आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई कर रहे 26 साल के एक छात्र ने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. वह इंजीनियरिंग कर रहा था और सेकंड ईयर का छात्र था. घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है.

Student Committed Suicide in IIT Bombay: सोमवार की सुबह आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई कर रहे 26 साल के एक छात्र ने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. वह आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग कर रहा था और सेकंड ईयर का छात्र था. घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है, बाद में उसे राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पवई पुलिस को मृतक के हॉस्टल के रूम से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह डिप्रेशन का शिकार था. साथ ही उसने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.

पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने कहा कि हमने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. उनके सहयोगियों और प्रोफेसरों के बयान ले रहे हैं और परिवार वालों को छात्र की मौत के बारे में सूचना दे दी गई है. वहीं आईआईटी बॉम्बे की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "आज सुबह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और हमने मास्टर्स द्वितीय वर्ष के एक छात्र को खो दिया. हम अपने छात्र की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं. हम वर्तमान में उसके माता-पिता का इंतजार कर रहे हैं, जो मुंबई आ रहे हैं और पूरी पुलिस रिपोर्ट का भी इंतजार है."

2014 से 2021 के दौरान 122 छात्रों ने की आत्महत्या

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद सत्र के दौरान बताया था कि आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, आईईएससी और अन्य उच्चतर शिक्षण संस्थानों में साल 2014 से 2021 के दौरान 122 छात्रों ने आत्महत्या की है, जिनमें से आनुसूचित जाति वर्ग से 24 छात्र, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 3 छात्र, अन्य पिछड़ा वर्ग से 41 छात्र और अल्पसंख्यक वर्ग से तीन छात्र शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

Nana Patole Controversy: पीएम मोदी पर विवादित बयान के बाद बढ़ी कांग्रेस नेता नाना पटोले की मुश्किलें, नागपुर में शिकायत दर्ज, बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

Corona Cases: दिल्ली में 1 दिन के कोविड मामलों में 31 फीसदी की गिरावट, महाराष्ट्र में भी घटे केस लेकिन डरा रहा पाजिटिविटी रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget